March 20, 2007 at 3:30 pm (ग्वालियर समाचार)
निराश्रित बच्चों के पालन-पोषण के लिए बाल गृह योजना
ग्वालियर 19 मार्च 2007
राज्य शासन द्वारा निराश्रित बच्चों के पालन – पोषण तथा शिक्षा की व्यवस्था करने के लिए स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान दिया जाता है । निराश्रित बाल गृह योजना के तहत प्रति बालक 250 रूपये प्रतिमाह की व्यय सीमा निर्धारित है । जिसका 90 प्रतिशत अनुदान शासन से स्वीकृत होता है । निराश्रित बालक- बालिकाओं के लिए शिक्षा, पालन- पोषण, स्वास्थ्य व्यवस्था और आवास व्यवस्था की जाती है । इस योजना के अन्तर्गत वयस्क होने तक हितग्राहियों को सहायता दी जाती है ।
Leave a Comment
March 20, 2007 at 3:28 pm (ग्वालियर समाचार)
कृषि साख सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों का निर्वाचन 21 मार्च को
ग्वालियर 19 मार्च 2007
ग्वालियर लोक सभा उप निर्वाचन की आचार संहिता के कारण स्थगित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं की निर्वाचन प्रकिया आचरण संहिता समाप्त हो जाने पर पुन: प्रारंभ की गई है । उप पंजीयक सहकारी संस्थायें ग्वालियर की जानकारी के अनुसार जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए संचालक मण्डल की प्रथम बैठक 21 मार्च 07 को होगी । इनके लिए निर्वाचन की सूचना जारी की जा चुकी है । इस बैठक में संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन होगा । संबंधित रिटर्निंग आफीसर को उपरोक्त निर्धारित तिथियों में निर्वाचन सम्पन्न कराकर निर्वाचन संबंधी समस्त अभिलेख निर्देशानुसार पृथक-पृथक लिफफों में शील्ड कर अन्य निर्वाचन सामग्री सहित 22 मार्च को अनिवार्य रूप से कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थायें ग्वालियर के निर्वाचन कक्ष में जमा करने के निर्देश दिये गये हैं ।
Leave a Comment
March 20, 2007 at 3:27 pm (ग्वालियर समाचार)
जूडो चैम्पियनशिप में एस.ए.एफ. दक्षिण जोन जबलपुर की टीम प्रथम
पुलिस खेलकूद प्रतियोगिताओं में चौथे दिन के परिणाम
ग्वालियर 19 मार्च 2007
मध्यप्रदेश पुलिस की 46 वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के चौथे दिन जूडो चैम्पियनशिप में एस.ए.एफ. दक्षिण जोन जबलपुर की टीम 16 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रही । दूसरा स्थान एस.ए.एफ. उत्तरी जोन ग्वालियर तथा तीसरा स्थान मध्य जोन भोपाल ने प्राप्त किया । ग्वालियर की टीम ने 14 अंक तथा भोपाल की टीम ने 12 अंक प्राप्त किये । जूडो प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम में 56 कि.ग्रा. वर्ग में जबलपुर के महादेव वर्मन, 60 कि.ग्रा. वर्ग में भोपाल के मुश्ताक खान, 66 कि.ग्रा. वर्ग में भोपाल के संजय रैकवार, 73 कि.ग्रा. में ग्वालियर के बृजकिशोर शर्मा, 81 कि.ग्रा. वर्ग में भोपाल के योगेश मिश्रा, 90 कि.ग्रा. वर्ग में जबलपुर के प्रहलाद राय, 100 कि.ग्रा. वर्ग में ग्वालियर के सुरेन्द्र कुमार तथा ओपन वेट वर्ग में जबलपुर के प्रहलाद राय ने प्रथम स्थान अर्जित किया । कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम सेमी फाइनल दक्षिण और पूर्वी जोन जबलपुर के बीच खेला गया, जिसमें दक्षिण जोन जबलपुर की टीम 53 के विरूध्द 72 अंकों से विजयी रही । दूसरा सेमी फाइनल मध्य जोन भोपाल और उत्तर जोन ग्वालियर के बीच खेला गया, जिसमें ग्वालियर की टीम 36 के मुकाबले 53 अंकों से विजयी रही। हैण्डबॉल प्रतियोगिता के प्रथम सेमी फाइनल में पश्चिम जोन इन्दौर की टीम उत्तर जोन ग्वालियर से 16 के विरूध्द 21 गोल से विजयी रही । इसी प्रकार द्वितीय सेमी फाइनल में पूर्वी जोन जबलपुर की टीम दक्षिण जोन जबलपुर से 11 के विरूध्द 16 गोल से विजयी रही । व्हालीबॉल प्रतियोगिता का प्रथम सेमी फाइनल पूर्वी जोन जबलपुर और उत्तरी जोन ग्वालियर के बीच खेला गया, जिसमें ग्वालियर की टीम शून्य के विरूध्द 3 सेट से विजयी रही । द्वितीय सेमी फाइनल में मध्य जोन भोपाल की टीम ने 0-3 सेटों से उत्तर जोन ग्वालियर को हराया । हॉकी प्रतियोगिता का प्रथम सेमी फाइनल मध्य जोन भोपाल और उत्तर जोन ग्वालियर के बीच खेला गया, जिसमें ग्वालियर की टीम 6 के मुकाबले 8 गोल से विजयी रही ।द्वितीय सेमी फाइनल उत्तर जोन ग्वालियर और दक्षिण जोन जबलपुर के बीच खेला गया, जिसमें जबलपुर की टीम शून्य के मुकाबले 3 गोल से विजयी रही । फुटबॉल प्रतियोगिता के प्रथम सेमी फाइनल में पूर्वी जोन जबलपुर की टीम ने शून्य के मुकाबले 3 गोल से उत्तरी जोन ग्वालियर को हराया । द्वितीय सेमी फाइनल मध्य जोन भोपाल और दक्षिण जोन जबलपुर के बीच खेला गया, जिसमें जबलपुर की टीम 5 के मुकाबले 6 गोल से विजयी रही । जूडो चैम्पियनशिप में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिये 55 कि.ग्रा. वर्ग में सुनील यादव ग्वालियर, 66 कि.ग्रा. वर्ग में संजय रैकवार भोपाल और जय कुमार सिंह जबलपुर, 73 कि.ग्रा. वर्ग में बृज किशोर शर्मा ग्वालियर, वीरेन्द्र दान्डे जबलपुर, अशुतोष सिंह भोपाल और विकास पाण्डे शिवपुरी का चयन किया गया है। इसी प्रकार 81 कि.ग्रा. वर्ग में योगेश मिश्रा भोपाल, 90 कि.ग्रा. वर्ग में प्रहलाद राय छिंदवाडा तथा कोच टीम प्रशिक्षक श्रध्दानंद यादव चुने गये हैं । रविवार को उत्तरार्ध में खेले गये मैचों में हॉकी प्रतियोगिता में उत्तरी जोन ग्वालियर की टीम पूर्वी जोन जबलपुर से 1-0 से विजयी रही । इसी प्रकार एक अन्य मैच पश्चिमी जोन इन्दौर और दक्षिण जोन जबलपुर की बीच खेला गया, जिसमें जबलपुर की टीम 6-0 से विजयी रही । रविवार को ही उत्तरार्ध में बास्केटबॉल और व्हालीबॉल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ । बास्केटबॉल का पहला मैच दक्षिण जोन जबलपुर और उत्तर जोन ग्वालियर के बीच हुआ, जिसमें ग्वालियर की टीम 74-38 से विजयी हुई । दूसरा मैच उत्तर जोन और पश्चिम जोन ग्वालियर के बीच हुआ, जिसमें उत्तर जोन ग्वालियर 54-23 से विजयी रहा । व्हालीबॉल का पहला मैच उत्तर जोन ग्वालियर ने दक्षिण जोन ग्वालियर से 25-8, 25-10 और 25-19 से जीता । दूसरा मैच उत्तर जोन ग्वालियर और पूर्वी जोन जबलपुर के बीच हुआ, जिसमें जबलपुर की टीम 25-11, 30-28 और 25-9 से विजयी रही । हैण्डबॉल प्रतिस्पर्धा में दक्षिण जोन जबलपुर की टीम ने यह खेल 12-9 से जीतकर उत्तर जोन ग्वालियर को हराया । दूसरा मैच पूर्वी जोन जबलपुर और मध्य जोन भोपाल के बीच हुआ, जिसमें पूर्वी जोन जबलपुर की टीम 18-6 से विजयी रही । तीसरा मैच पश्चिम जोन इन्दौर और दक्षिण जोन जबलपुर के बीच हुआ, जिसमें इन्दौर की टीम 17-10 से विजयी रही । चौथा मैच उत्तर जोन ग्वालियर और मध्य जोन भोपाल के बीच हुआ, जिसमें ग्वालियर की टीम 14-6 से विजयी रही । फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच दक्षिण जोन जबलपुर और पश्चिम जोन इन्दौर के बीच हुआ, जिसमें जबलपुर की टीम 3-0 से विजयी रही ।
Leave a Comment
March 20, 2007 at 3:25 pm (ग्वालियर समाचार)
सुश्री यशोधरा राजे ने टेलीफोन से पुंछा जांबाज नगर निरीक्षक श्री दुबे का हालचाल
ग्वालियर 18 मार्च 2007ग्वालियर की नव निर्वाचित सांसद एवं प्रदेश की खेल व युवक कल्याण मंत्री सुश्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज डकैतों से हुई साहसिक मुठभेड में घायल हुये और दिल्ली में इलाज करा रहे नगर निरीक्षक पुलिस श्री सतीश दुबे का हालचाल दूरभाष के माध्यम से जाना । उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से मंगल कामना की । सुश्री यशोधरा राजे 19 मार्च को दिल्ली पहुंचकर नगर निरीक्षक श्री सतीश दुबे से भेंटकर प्रत्यक्ष रूप से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी ।
Leave a Comment
March 20, 2007 at 3:23 pm (ग्वालियर समाचार)
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल
शहीद वीरेन्द्र सिंह भदौरिया व साहसिक मुठभेड में घायल जांबाजों को सहायता राशि के चेक वितरित
ग्वालियर 18 मार्च 2007अपने प्राणों की बाजी लगाकर कुख्यात डकैत गिरोह जगजीवन परिहार का सफाया करने वाले जांबाजों तथा इस मुठभेड में शहीद हुये एक नगर निरीक्षक पुलिस के परिजन को आज संध्या मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा पर अमल करते हुये राहत राशि के चेक प्रदान किये गये । अपर कलेक्टर श्री आर.एन. गुप्ता व अपर कलेक्टर एवं आर.आई. प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी श्री आर.के. जैन ने आज शाम शहीद नगर निरीक्षक पुलिस स्वर्गीय श्री वीरेन्द्र सिंह भदौरिया के पिता श्री केशव सिंह भदौरिया, उनके पुत्र श्री मनोज व पुत्री श्रीमती मनीषा को 5 लाख रूपये की राशि का चेक प्रदान किया । यह चेक शहीद भदौरिया की पत्नी के नाम से प्रदान किया गया है । इसी प्रकार इस साहसिक मुठभेड में घायल हुये और जे.ए.एच. हॉस्पिटल में भर्ती होकर इलाज करा रहे नगर निरीक्षक श्री के.डी. सोनकिया, प्रधान आरक्षक श्री राजेन्द्र परिहार व आरक्षक श्री रामवरण सिंह तोमर को 50-50 हजार रूपये की सहायता के चेक प्रदान किये । इस अवसर पर जे.ए.एच. हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉ. ज्याति बिंदल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।
Leave a Comment