April 6, 2008 at 2:43 pm (Articles & Papers)
ग्वालियर चम्बल के युवा लोकप्रिय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज केन्द्रीय मंत्री बनेंगें
याहू हिन्दी से साभार
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिपरिषद का रविवार शाम विस्तार होगा, जिसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, आंध्रप्रदेश और उत्तर प्रदेश से कुछ नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है। शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, जितिन प्रसाद और वी हनुमंत राव के नामों की चर्चा है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम सात बजे नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राजनीतिक गलियारों में इस विस्तार की चर्चा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बनी हुई थी। कुछ मंत्रियों के विभागों में भी उलटफेर हो सकता है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय संभाल रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रिय रंजन दासमुंशी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर अब दो में से एक विभाग छोड़ना पड़ सकता है। केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और एम वी राजशेखरन का राज्य सभा में कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं पाया है कि वे दोनों सरकार में बने रहेंगे अथवा नहीं।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाकात की थी। खबरों में कहा गया है कि इस साल के अंत तक कुछ प्रमुख राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेतृत्व केंद्रीय स्तर पर बदलाव के बारे में विचार कर रहा था।
Leave a Comment
April 6, 2008 at 1:28 pm (Articles & Papers)
कमिश्नर डॉ. सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर औलावृष्टि के संबंध में ग्रामीणों से ली जानकारी
अधिकारियों को दिये सर्वें कराने के निर्देश
ग्वालियर 5 अप्रैल 08 । ग्वालियर संभाग के कमिश्नर डॉ. कोमल सिंह ने आज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्यायें सुनी । उन्होंने औलावृष्टि से फसलों की हुई क्षति के संबंध में कृषकों से जानकारी प्राप्त कर खेतों पर जाकर फसलों का मुआयना भी किया । इस दौरान कमिश्नर ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को निर्देश दिये कि वह औलावृष्टि से प्रभावित किसानों की फसलों का मौके पर जाकर स्वयं आंकलन करें तथा प्रभावित किसानों को शासन के नियमानुसार राहत राशि भी उपलब्ध करायें । भ्रमण के दौरान ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री डी.एस. सेंगर भी साथ थे ।
डॉ. कोमल सिंह ने डबरा और भितरवार तहसीलों के ग्रामों का भ्रमण करते हुयें ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा अधिकारियों को निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये । उन्होंने ग्रामीणों से उचित मुल्य की दुकानों से प्राप्त होने वाले कैरोसिन, खाद्यान्न, शक्कर आदि के वितरण के संबंध में भी जानकारी लेते हुये गांवों में पेयजल की स्थिति, हैण्डपम्पों के संधारण, चिकित्सालयों से मिलने वाली दवाईयां तथा चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं पैरामेडीकल स्टाफ की उपस्थिति, स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन के वितरण के संबंध में भी जानकारी ली । उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में मिलने वाली सहायता राशि आदि के संबंध में भी चर्चा की ।
कमिश्नर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देश दिये कि ग्रामीणों को राशन कार्ड पर मिलने वाली सामग्री की दरें भी राशन कार्ड के मुख्य पृष्ठ पर अंकित कराई जायें जिससे ग्रामीणों से उचित मूल्य का दुकानदार अधिक राशि न ले सके । डॉ. सिंह ने अपने भ्रमण के दौरान कृषि उपज मंडी डबरा का भी आकस्मिक निरीक्षण कर कृषकों से मंडी से मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे गेहूं उपार्जन तथा मंडी में कृषि उपज के भुगतान के संबंध में भी कृषकों से जानकारी प्राप्त की ।
उन्होने ग्रामीणों से पेयजल स्थिति की जानकारी लेते हुये बताया कि ऐसे गांव जहां पेयजल स्त्रोत सूख गये हैं, उन गांवों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल परिवहन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जायेगा । इसके लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये जा चुके हैं ।
कमिश्नर ने ग्राम पवाया से करियावटी तक की सड़क की गुणवत्ता एवं कार्य की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। पवाया के ग्रामीणों ने कमिश्नर से आग्रह किया कि विजकपुर (भैसनारी) से पवाया तक 3 किलोमीटर सड़क मार्ग बन जाने पर डबरा जाने के लिये 15 किलोमीटर की दूरी में कमी आयेगी । इसके लिये उन्होंने परीक्षण कराने के अधिकारियों को निर्देश दिये । गांव की महिला श्रीमती कमला बाई ने निशक्तजनों को मिलने वाली सुविधायें का आग्रह किया। उसके आग्रह पर उन्होंने उसकी अपंगता की जांच उपरांत पात्रता के अनुसार सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये । ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति एवं बोल्टेज की समस्या से निजात हेतु 10 प्रतिशत राशि जमा करने के उपरांत ट्रान्सफार्मर लगाने का आग्रह किया । उन्होंने ग्रामीणों के इस आग्रह को स्वीकार करते हुये इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने के अधिकारियों को निर्देश दिये । उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर लगाये जाने के भी निर्देश दिये । कमिश्नर ने अपने ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम साखनी, कर्रा, छपरा, पचौरा, करियावटी, निनौरी, पवाया, बड़ीझाऊ आदि ग्रामों के ग्रामीणों से चर्चा कर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों तथा पेयजल आदि के संबंध में जानकारी ली । भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, अनुविभागीय अधिकार (राजस्व) श्री सुरेश शर्मा (डबरा) और श्री एस.के. सक्सेना (भितरवार) आदि साथ थे।
Leave a Comment
April 6, 2008 at 1:23 pm (Articles & Papers)
शेष रहे मतदाताओं की फोटोग्राफी आज होगी
ग्वालियर 5 अप्रैल 08 । ऐसे मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में है किन्तु वे फोटोग्राफी से वंचित रह गये हैं ऐसे शेष रहे मतदाताओं के मतदाता फोटो परिचय पत्र बनाने का कार्य 5 अप्रैल 08 से प्रारंभ किया गया है । यह कार्य 15 मई 08 तक चलेगा । फोटोग्राफी कार्य के लिये 280 फोटोग्राफी केन्द्र निर्धारित किये गये हैं ।
जिन केन्द्रों पर 6 अप्रैल 08 को फोटोग्राफी होगी उनमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 15 ग्वालियर के अंतर्गत फोटोग्राफी केन्द्र धर्मशाला शब्द प्रताप आश्रम पर मतदान केन्द्र क्रमांक 1, 2 और 3 के फोटोग्राफी से शेष रहे मतदाताओं की फोटोग्राफी होगी । फोटोग्राफी केन्द्र लाल बहादुर शस्त्री महाविद्यालय सुरेश नगर पर मतदान केन्द्र क्रमांक-139, 140, 141,142 और 143 के शेष मतदाताओं की फोटोग्राफी होगी । फोटोग्राफी केन्द्र महाराजा मानसिंह महाविद्यालय चार शहर का नाका ग्वालियर पर मतदान केन्द्र क्रमांक-70 से लगायत 78 तक के मतदान केन्द्रों के शेष रहे मतदाताओं की फोटोग्राफी होगी । फोटोग्राफी केन्द्र रामकृष्ण विद्या मंदिर ठाठीपुर पर मतदान केन्द्र क्रमांक 186 से लगायत 194 तक के मतदान केन्द्रों के फोटोग्राफी के लिये शेष रहे मतदाताओं की फोटोग्राफी होगी ।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 लश्कर-पूर्व के अंतर्गत फोटोग्राफी केन्द्र बालक मंदिर विद्यालय (महिला मंडल द्वारा संचालित) खेड़ापति कॉलोनी के मतदान केन्द्र क्रमांक-1,2,3,4, के फोटोग्राफी से शेष रहे मतदाताओं की फोटोग्राफी होगी । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 लश्कर-पश्चिम के अंतर्गत फोटोग्राफी केन्द्र माधव बाल निकेतन लक्ष्मीगंज लश्कर के मतदान केन्द्र क्रमांक-7 से लगायत 9 तक के फोटोग्राफी से शेष रहे मतदाताओं की फोटोग्राफी होगी । फोटोग्राफी केन्द्र मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग संघ गोल पहाडिया के मतदान केन्द्र क्रमांक 157 से लगायत 161 तक के फोटोग्राफी से शेष रहे मतदातओं की फोटोग्राफी होगी । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 18 मुरार के अंतर्गत फोटोग्राफी केन्द्र शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 मुरार बारादरी चौराहा पर मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से लगायत 5 और क्रमांक 41 के मतदान केन्द्र के शेष रहे मतदाताओं की फोटोग्राफी होगी। फोटोग्राफी केन्द्र एस.एम. मैमोरियल स्कूल जड़ेरूआ के मतदान केन्द्र क्रमांक 86 से लगायत 92 तक के फोटोग्राफी से शेष रहे मतदाताओं की फोटोग्राफी होगी । फोटोग्राफी केन्द्र पंचायत भवन टांकोली पर मतदान केन्द्र क्रमांक 138 के मतदाताओं की फोटोग्राफी होगी ।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19 गिर्द के अंतर्गत फोटोग्राफी केन्द्र शिक्षा गारण्टी शाला भवन खितेरा पर मतदान केन्द्र क्रमांक-2, फोटोग्राफी केन्द्र पंचायत भवन तिघरा के मतदान केन्द्र क्रमांक-70, फोटोग्राफी केन्द्र माध्यमिक विद्यालय भवन पिपरौआ के मतदान केन्द्र क्रमांक 128 व 129 पर फोटोग्राफी से शेष रहे मतदाताओं की फोटोग्राफी होगी ।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 डबरा के अंतर्गत फोटोग्राफी केन्द्र माध्यमिक विद्यालय भवन टेकनपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 1, 2, 7 और 8 तथा फोटोग्राफी केन्द्र शासकीय प्राथमिक भवन इटायल के मतदान केन्द्र क्रमांक 99 से लगायत 103 के फोटोग्राफी से शेष रहे मतदाताओं की फोटोग्राफी होगी । इन मतदान केन्द्रों पर फोटोग्राफी का कार्य प्रात: 8 बजे से सायंकाल 6 बजे तक किया जायेगा ।
Leave a Comment
April 6, 2008 at 1:13 pm (Articles & Papers)
डबरा में गेहूं उपार्जन के लिये मार्केटिंग फेडरेशन से अनुबंध
ग्वालियर 5 अप्रैल 08 । जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के संबंध में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित अकबई (डबरा) को मार्केटिंग फेडरेशन से अनुबंध कर उसके माध्यम से विपणन संघ के भंडारण केन्द्र डबरा पर गेहूं खरीदी करने की स्वीकृति कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव द्वारा दी गई है ।
यह स्वीकृति जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के संबंध में 2 अप्रैल को राज्य एवं केन्द्र शासन की एजेन्सियों की आयोजित बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुसार दी गई है। निर्णय के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित अकबई डबरा का पूर्व में भारतीय खाद्य निगम ग्वालियर से किये गये अनुबंध को निरस्त करते हुये अब प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित अकबई डबरा का अनुबंध मार्केटिंग फेडरेशन से अनुबंध कराया है ।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती ज्योति नरवारिया ने मार्केटिंग फेडरेशन प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित अकबई को निर्देश दिये है कि वे खरीदी केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थायें यथा तराजू, बांट, कांटा, बैनर, पम्पलेट एवं खाली बारदाना आदि की व्यवस्था करके तत्काल समर्थन मूल्य पर शासन निर्देशानुसार खरीदी करना सुनिश्चित करें । गेहूं खरीदी की प्रतिदिन की जानकारी नियमित रूप से इस कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करें ।
Leave a Comment
April 6, 2008 at 1:09 pm (Articles & Papers)
ग्रामीण विकास उपसमिति की बैठक 8 अप्रैल को
ग्वालियर 5 अप्रैल 08 । जिला योजना समिति की ग्रामीण विकास उपसमिति की बैठक 8 अप्रैल 08 को दोपहर एक बजे जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है ।
बैठक में पिछली बैठक का अनुमोदन, लोक निर्माण विभाग क्रमांक-1 और 2 द्वारा दिये गये कार्यों का अनुमोदन और ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्थाओं पर चर्चा की जायेगी ।
Leave a Comment
April 6, 2008 at 12:55 pm (Articles & Papers)
अनुपस्थित रहे बी.एल.ओ. और सुपरवाईजरों को फोटोग्राफी देने का प्रशिक्षण आज
ग्वालियर 5 अप्रैल 08 । अवशेष मतदाताओं के फोटो परिचय पत्र तैयार कराने के लिये 4 अप्रैल 08 को बी.एल.ओ. और सुपरवाईजरों को दिये गये प्रशिक्षण में अनुपस्थित बी.एल.ओ. और सुपरवाईजरों को पुन: प्रशिक्षण का आयोजन 6 अप्रैल 08 को दोपहर एक बजे से 2 बजे तक किया गया है । इसमें विधानसभा 15 ग्वालियर, 16-लश्कर-पूर्व, 17 लश्कर-पश्चिम के अनुपस्थित बी.ओ.एल. और सुपरवाईजर उपस्थित रहेंगे । इसी स्थान पर दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में विधानसभा 18 मुरार एवं 19 गिर्द क्षेत्र अनुपस्थित बी.एल.ओ. और सुपरवाईजर उपस्थित रहेंगे ।
अपर कलेक्टर श्री वेदप्रकाश ने बताया कि 4 अप्रैल को आयोजित प्रशिक्षण में विधानसभा ग्वालियर के 102, लश्कर-पूर्व के 62, लश्कर-पश्चिम के 45, मुरार के 179 और गिर्द क्षेत्र के 21 बी.एल.ओ. और सुपरवाईजर अनुपस्थित थे । बी.एल.ओ. और सुपरवाईजरों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुये अपर कलेक्टर ने कहा है कि पुन: आयोजित हो रहे प्रशिक्ष्ज्ञण में बी.एल.ओ. और सुपरवाईजर अनुपस्थित रहते हैं तो उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है जिसे निश्चित समयावधि में विधि अनुसार पूर्ण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है । निर्वाचन के उक्त कार्य की महत्वता को दृष्टिगत रखते हुये सभी अनुपस्थिति बी.एल.ओ. एवं सुपरवाईजर को पुन: निर्देशित किया जाता कि वे उक्त प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें ।
Leave a Comment
April 6, 2008 at 12:49 pm (Articles & Papers)
मशीन सेल की बैठक 8 अप्रैल को
ग्वालियर 5 अप्रैल 08 । जिला स्तर पर गठित मशीन सेल की बैठक 8 अप्रैल 08 को अपरान्ह 2 बजे जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है ।
Leave a Comment
April 6, 2008 at 12:40 pm (Articles & Papers)
गेहूं के स्कंध की गुणवत्ता एवं विभिन्न एजेन्सियों के कार्यों के पर्यवेक्षण के लिये समिति गठित
ग्वालियर 5 अप्रैल 08 । जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं के स्कंध की गुणवत्ता एवं विभिन्न एजेन्सियों के कार्यों का पर्यवेक्षण तथा संभावित विवादों के निराकरण के लिये जिला स्तरीय प्रशासकीय समिति का गठन किया गया है ।
समिति में कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में अपर कलेक्टर को अध्यक्ष मनोनीत किया है । समिति में जिला आपूर्ति नियंत्रक, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक आपूर्ति अधिकारी, सहकारी संस्थाओं के उप पंजीयक, सहायक पंजीयक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रबंधक, कृषि कल्याण के उपसंचालक, भारतीय खाद्य निगम के जिला प्रबंधक, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंधक, नाफेड के प्रबंधक को सदस्य मनोनीत किया है और मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सरलाईज कारर्पोरेशन के जिला प्रबंधक को सदस्य संयोजक मनोनीत किया है ।
Leave a Comment
April 6, 2008 at 12:37 pm (Articles & Papers)
मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव का भ्रमण कार्यक्रम
ग्वालियर 5 अप्रैल 08 । मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव (केबीनेट मंत्री दर्जा) 7 अप्रैल 08 की सायं ग्वालियर आयेंगे। आप रात्रि 8 बजे मुरार में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेंगे । श्री यादव अगले दिन 8 अप्रैल 08 को ग्वालियर से मुरैना के लिये प्रस्थान करेंगे । आप मुरैना भ्रमण के दौरान मुरैना और सबलगढ़ के किसानों से संपर्क करेंगे । आप रात्रि में ग्वालियर वापस आयेंगे । श्री यादव अगले दिन 9 अप्रैल 08 को प्रात: 6 बजे ग्वालियर से शिवपुरी के लिये प्रस्थान करेंगे । आप शिवपुरी, गुना एवं ब्यावरा प्रक्षेत्रों का निरीक्षण करते हुये भोपाल पहुंचेंगे ।
Leave a Comment
April 6, 2008 at 4:51 am (Articles & Papers)
मेरे घर में मेरा ही हुक्म चलता है बस, निर्णय मेरी पत्नी लेती है. – वूडी एलन
मुट्ठियां बाँध कर आप किसी से हाथ नहीं मिला सकते – इंदिरा गांधी
Leave a Comment