दिमनी विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकिट की लम्‍बी कतार

दिमनी विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के टिकिट की लम्‍बी कतार

मुरैना 8 अप्रेल 08, चम्‍बल अंचल की सबसे अधिक अहम दिमनी विधानसभा सीट के लिये चुनाव का पहला वृत्‍त काफी दिलचस्‍प और रोमांचक हो गया है । उल्‍लेखनीय है कि राजपूत बाहुल्‍य इस सीट में समूचे लोकसभा क्षेत्र को प्रभावित कर देने की ताकत व तासीर है ।

यह वही क्षेत्र है जो एक साथ तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिये निर्णायक बनने जा रहा है । इस विधानसभा क्षेत्र के लिये प्रत्‍याशी चयन में लगभग सभी राजनीतिक दल काफी सावधानी व सतर्कता बरत रहे हैं, अव्‍वल तो यह कि यह विशुद्ध तोमर राजपूत बाहुल्‍य सीट है, दूसरे यह कि लम्‍बे समय से आरक्षित रहकर अब नये परिसीमन में सामान्‍य होकर खुलने जा रही है । तोमरों को राजनीति से एक लम्‍बे समय तक दूर रहने के बाद पुन: राजनीतिक प्रादुर्भाव अब इसी सीट से मिलेगा, जिसके लिये चम्‍बल के तोमर राजपूत न केवल काफी उत्‍साहित हैं बल्कि लम्‍बे राजनीतिक संग्राम के लिये भी अब खुद को तैयार करने में लगे हैं । और सामाजिक तौर पर तोमरों को उच्‍च सामाजिक प्रतिष्‍ठा भी प्राप्‍त है । दूसरे इस क्षेत्र के अनेक धुरन्‍धर राजनीतिज्ञ आज प्रभावशाली होकर राजनीति के शिखरों पर आसीन हैं । इस क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित साहित्‍यकार एवं क्रान्तिकारी होने के साथ इसे फौजी क्षेत्र भी कहते हैं, यहॉं के हर दूसरे घर का बेटा भारतीय फौज में है । देशभक्ति, ईमानदारी और मर मिटने को चौबीसों घण्‍टे तैयार यहॉं के नौजवान इस क्षेत्र की खासी पहचान निर्मित करते हैं । 

फिलवक्‍त बहुजन समाज पार्टी टिकिट घोषित करने में जुटी है, और सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक अभी तक बहुजन समाज पार्टी से टिकिट चाहने वालों की खासी लम्‍बी कतार बन पड़ी है, बहुजन समाज पार्टी की लोकप्रियता का आधार प्रत्‍याशीयों के भीतर उसके अन्‍दरूनी वोट बैंक का लालच है । लगभग सभी आवेदकों को उम्‍मीद है कि यदि बहुजन समाज पार्टी उन्‍हें टिकिट देगी तो वे ही अगले दिमनी विधायक होंगे ।

बहुजन समाज पार्टी मुरैना की छ विधानसभाओं में से चार में पहले ही अपने प्रत्‍याशी घोषित कर चुकी है, लेकिन दिमनी और सबलगढ़ को उसने अपनी राजनीतिक रणनीति के तहत रोक लिया था । हमें प्राप्‍त सूचनाओं के मुताबिक परसों यानि 6 अप्रेल तक 13 लोग दिमनी विधानसभा के लिये प्रत्‍याशी बनाने की चाहत में अपना आवेदन बसपा प्रमुख को जमा करा चुके थे, जिसमें सर्व श्री 1. सुरेश सिंह तोमर 2. नरेश सिंह तोमर 3. प्रताप सिंह तोमर 4. रमेश सिंह तोमर 5. रविन्‍द्र सिंह तोमर 6. शक्ति सिंह तोमर 7. बलवीर सिंह तोमर 8. वीर फल सिंह तोमर 9. सोवरन सिंह तोमर 10. बलवीर सिंह डण्‍डोतिया 11. भूरी डण्‍डोतिया 12. राजाराम उपाध्‍याय 13. बादाम सिंह तोमर शामिल हैं ।

 

ग्रामीण विकास उपसमिति की बैठक आज

ग्रामीण विकास उपसमिति की बैठक आज

ग्वालियर 7 अप्रैल 08 । जिला योजना समिति की ग्रामीण विकास उपसमिति की बैठक 8 अप्रैल 08 को दोपहर एक बजे जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है ।

       बैठक में पिछली बैठक का अनुमोदन, लोक निर्माण विभाग क्रमांक-1 और 2 द्वारा दिये गये कार्यों का अनुमोदन और ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्थाओं पर चर्चा की जायेगी ।

 

स्टेकहोल्डर्स की दो दिवसीय कार्यशाला आज से

स्टेकहोल्डर्स की दो दिवसीय कार्यशाला आज से

ग्वालियर 7 अप्रैल 08 । कूनो वन्यप्राणी वनमंडल की आगामी 10 वर्षों की प्रबंध योजना के तैयार करने के लिये कार्य आयोजना वृत्त ग्वालियर द्वारा संबध्द पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) की दो दिवसीय कार्यशाला 8 एवं 9 अप्रैल 08 को होटल तानसेन रेसीडेंसी गांधी रोड ग्वालियर में प्रात: 9.30 बजे से आयोजित की जायेगी ।

       कार्य आयोजना वृत्त ग्वालियर के वन संरक्षक श्री के रमन ने बताया कि इस कार्यशाला में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगणी, वन्यप्राणी विशेषज्ञ एवं ईको टूरिज्म विशेषज्ञ तथा प्रशासनिक अधिकारी, स्थानी ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित होकर कूनो वन्यप्राणी वनमंडल की आगामी 10 वर्षों की प्रबंध योजना के बनाने हेतु चर्चा एवं विचार विमर्श करेंगे ।

       ज्ञातव्य है कि कूनो वन्यप्राणी वनमंडल में केन्द्र शासन द्वारा सिंह परियोजना स्वीकृत की गई है । केन्द्र शासन द्वारा स्वीकृत सिंह परियोजना का मूल उद्देश्य एशियाई सिंह को गिर राष्ट्रीय उद्यान से कूनो वन्यप्राणी वनमंडल के अंतर्गत वैकल्पिक रहवास स्थल के रूप में विकसित किया गया है । वर्तमान में भारतीय वन्यप्राणी संस्थान देहरादून द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार कूनो अभयारण्य वर्तमान में 5-8 सिंहों को रहवास उपलब्ध कराने में सक्षम है ।

 

ग्रामीण विकास उपसमिति की बैठक 8 अप्रैल को

ग्रामीण विकास उपसमिति की बैठक 8 अप्रैल को

ग्वालियर 7 अप्रैल 08 । जिला योजना समिति की ग्रामीण विकास उपसमिति की बैठक 8 अप्रैल 08 को दोपहर एक बजे जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है ।

       बैठक में पिछली बैठक का अनुमोदन, लोक निर्माण विभाग क्रमांक-1 और 2 द्वारा दिये गये कार्यों का अनुमोदन और ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्थाओं पर चर्चा की जायेगी ।

 

स्टेकहोल्डर्स की दो दिवसीय कार्यशाला 8 एवं 9 अप्रैल को

स्टेकहोल्डर्स की दो दिवसीय कार्यशाला 8 एवं 9 अप्रैल को

ग्वालियर 7 अप्रैल 08 । कूनो वन्यप्राणी वनमंडल की आगामी 10 वर्षों की प्रबंध योजना के तैयार करने के लिये कार्य आयोजना वृत्त ग्वालियर द्वारा संबध्द पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) की दो दिवसीय कार्यशाला 8 एवं 9 अप्रैल 08 को होटल तानसेन रेसीडेंसी गांधी रोड ग्वालियर में प्रात: 9.30 बजे से आयोजित की जायेगी ।

       कार्य आयोजना वृत्त ग्वालियर के वन संरक्षक श्री के रमन ने बताया कि इस कार्यशाला में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगणी, वन्यप्राणी विशेषज्ञ एवं ईको टूरिज्म विशेषज्ञ तथा प्रशासनिक अधिकारी, स्थानी ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित होकर कूनो वन्यप्राणी वनमंडल की आगामी 10 वर्षों की प्रबंध योजना के बनाने हेतु चर्चा एवं विचार विमर्श करेंगे ।

       ज्ञातव्य है कि कूनो वन्यप्राणी वनमंडल में केन्द्र शासन द्वारा सिंह परियोजना स्वीकृत की गई है । केन्द्र शासन द्वारा स्वीकृत सिंह परियोजना का मूल उद्देश्य एशियाई सिंह को गिर राष्ट्रीय उद्यान से कूनो वन्यप्राणी वनमंडल के अंतर्गत वैकल्पिक रहवास स्थल के रूप में विकसित किया गया है । वर्तमान में भारतीय वन्यप्राणी संस्थान देहरादून द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार कूनो अभयारण्य वर्तमान में 5-8 सिंहों को रहवास उपलब्ध कराने में सक्षम है ।

 

शिल्पियों से दिल्ली हॉट हेतु आवेदन आमंत्रित

शिल्पियों से दिल्ली हॉट हेतु आवेदन आमंत्रित

ग्वालियर 7 अप्रैल 08 । विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शिल्प एवं शिल्पियों के उत्थान हेतु विभिन्न प्रकार के विपणन कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं । सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) श्री कमलकांत राठौर ने बताया कि इसी क्रम में दिल्ली हॉट में दिनांक 22 अप्रैल से 5 मई तक , 6 मई से 19 मई तक, 20 मई से 2 जून तक, 3 जून से 16 जून तक , 17 जून से 30 जून तक, 1 जुलाई से 14 जुलाई तक, 15 जुलाई से 28 जुलाई तक, 29 जुलाई से 11 अगस्त तक, 12 अगस्त से 25 अगस्त तक एवं 9 सितम्बर से 22 सितम्बर तक इस प्रकार दो-दो सप्ताह वाले कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिनमें शिल्पी भाग ले सकेंगे । इन कार्यक्रामों में भाग लेने के इच्छुक  शिल्पियों से आवेदन आमंत्रित हैं । कार्यक्रमों हेतु शिल्पियों का चयन 11 अप्रेल को दोपहर 2 बजे लॉटरी द्वारा किया जायेगा । इच्छुक शिल्पी कोई भी कार्यक्रम हेतु अपने आवेदन सहायक निदेशक(हस्तशिल्प) 65 विनय नगर सेक्टर 4 ग्वायिलर को 9 अप्रेल तक जमा करा सकते हैं। साथ ही कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 2487182 पर सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है ।

 

विश्‍वास, जुल्‍म, डर और भय के भेद

चूंकि एक राजनीतिज्ञ कभी भी अपने कहे पर विश्वास नहीं करता, उसे आश्चर्य होता है जब दूसरे उस पर विश्वास करते हैं चार्ल्स द गाल
जालिम का नामोनिशां मिट जाता है, पर जुल्म रह जाता है- महात्‍मा गांधी
डर सदैव अज्ञानता से पैदा होता है एमर्सन
कांटों को मुरझाने का डर नहीं सताता.- चाणक्‍य

बाल संजीवनी अभियान: प्रचार अधिकारी होगा पुरस्कृत

बाल संजीवनी अभियान: प्रचार अधिकारी होगा पुरस्कृत

ग्वालियर 7 अप्रेल 08 । मध्यप्रदेश में वर्ष 2001 से कुपोषण निवारणार्थ बाल संजीवनी अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के फलस्वरूप प्रदेश के बच्चों का स्वाथ्य सुधरा है व कुपोषण दर में आशातीत कमी आई है । महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त सुश्री कल्पना श्रीवास्तव विभाग की इस कामयाबी में जनसंपर्क विभाग द्वारा समय-समय पर प्रचार-प्रसार की दिशा में किये गये कार्यों की प्रशंसक हैं ।उन्होंने इस दिशा में राज्य में योजना का सर्वश्रेष्ठ  प्रचार करने वाले अधिकारी को चिन्हित कर पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया है । साथ ही उन्होंने योजना का श्रेष्ठ प्रचार करने वाले अधिकारी को सामने लाने का दायित्व भी जनसंपर्क संचालनालय को ही सौंपा है । संचालनालय ने भी इस दिशा में अधिनस्थ अधिकारियों से बाल संजीवनी अभियान के प्रचार प्रसार का लेखा जोखा मांगा है ।

 

अवशेष मतदाताओं से फोटो परिचय पत्र बनवाने की अपील आज भी होगी फोटोग्राफी

अवशेष मतदाताओं से फोटो परिचय पत्र बनवाने की अपील आज भी होगी फोटोग्राफी

ग्वालियर 7 अप्रैल 08 । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अवशेष मतदाताओं के फोटो परिचय-पत्र तैयार कराने के लिये विधानसभा क्षेत्रवार एवं मतदान केन्द्रवार मंगलवार 8 अप्रैल को फोटोग्राफी का कार्य प्रात: 8 बजे से सांयकाल 6 बजे तक संपन्न कराया जायेगा । जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐसे मतदाताओं से जिनके नाम मतदाता सूची में अंकित हैं लेकिन मतदाता सूची में उनके नाम के सामने फोटो अंकित नहीं है अथवा जिन मतदाताओं को फोटो परिचय पत्र प्राप्त हुये हैं और फोटो परिचय-पत्र में प्रविष्टियों में अथवा फोटो में कोई गलती है अथवा जिन मतदाताओं द्वारा डुप्लीकेट कार्ड बनवाने हेतु पूर्व में फोटो खिचवाया या / फोटो दिया गया था और उन्हें फोटो परिचय पत्र तैयार होकर प्राप्त नहीं हुये हैं अथवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं हैं और वे अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराना चाहते हैं से अपील की है कि वे निम्न फोटोग्राफी स्थलों पर उपस्थित होकर निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करें तथा आवेदन पत्र के साथ यदि फोटो उपलब्ध है तो फोटो चस्पा करके नियुक्त कर्मचारियों को उपलब्ध करावें और यदि फोटो नहीं है तो अपने-अपने फोटो अनिवार्य रूप से खिंचाये ताकि फोटो परिचय पत्र तैयार कराये जा सकें ।

       8 अप्रेल को 15- ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 4 के मतदाताओं के लिये धर्मशाला भवन शब्द प्रताप आश्रम में , मतदान केन्द्र क्रमांक 139,140, 141, 142, 143 के मतदाताओं के लिये लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय सुरेश नगर, ठाठीपुर, मतदान केन्द्र केन्द्र क्रमांक 70 से 78 तक के मतदाताओं के लिये महाराजा मानसिंह महाविद्यालय चार शहर का नाका में,  मतदान केन्द्र क्रमांक 186 से 194 तक के मतदाताओं के लिये रामकृष्ण आश्रम विद्यामंदिर ठाठीपुर में, 16 लश्कर पूर्व के मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से 4 तक के मतदाताओं के लिये बालक मंदिर विद्यालय खेड़ापति कालोनी में, 17 लश्कर पश्चिम के मतदान केन्द्र क्रमांक 10 से 16 तक के मतदाताओं के लिये कृषि उपज मंडी समिति लक्ष्मीगंज में, 18 मुरार के लिये मतदान केन्द्र क्रमांक 6 से 11 तक एवं 18 से 21 तक के मतदाताओं के लिये शासकीय माध्यमिक विद्यालय सनातनधर्म मुरार, मतदान केन्द्र क्रमांक 93 और 94 के मतदाताओं के लिये शा.प्रा.विद्या रिवरव्यू पिन्टोपार्क में, मतदान केन्द्र क्रामंक 140 के मतदाताओं के लिये शा.प्रा.वि.आर्रोली में, 19 गिर्द के मतदान केन्द्र क्रमांक 4 और 5 के मतदाताओं के लये प्रायमरी स्कूल भवन जखौदा में, मतदान केन्द्र क्रमांक 72 के मतदाताओं के लिये प्रा.वि. मैंहदपुर में, तथा मतदान केन्द्र 133 और 134 के मतदाताओं के लिये माध्यामिक विद्यालय भवन उर्वा में, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 20 डबरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 9 से 11 तक मतदाताओं के लिये प्राथमिक विद्यालय भवन खड़बई का उत्तरी भाग 3 में एवं मतदान केन्द्र क्रामंक 106,107 ,110 और 111 के मतदाताओं के लिये शासकीय माध्यमिक विद्यालय भवन सिमरियाताल में फोटोग्राफी दल उपलब्ध रहेंगें ।

 

जलसंसाधन मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने पत्रकारों के साथ ककेटो बांध से छोड़े जा रहे पानी का अवलोकन किया

जलसंसाधन मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने पत्रकारों के साथ ककेटो बांध से छोड़े जा रहे पानी का अवलोकन किया

ग्वालियर 7 अप्रैल 08 । ग्वालियर नगर की पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाये रखने के लिये ककेटो बांध से छोडा गया पानी पेहसारी होते हुये तिघरा जलाशय पहुंच गया है । जलसंसाधन विभाग द्वारा पेयजल संकट के निराकरण हेतु किये गये प्रयास संकट शुरू होने से पहले ही सफल हो गये हैं । इन प्रयासों के फलस्वरूप ग्वालियर नगर की प्यास बुझाने वाला तिघरा जलाशय अगस्त माह तक शहर की प्यास बुझा सकेगा ।

       जलसंसाधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने आज पत्रकारों के साथ ककेटो से तिघरा तक 65 किलोमीटर का सफर तय कर मुआयना किया । श्री अनूप मिश्रा ने मुआयना पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि 25 साल में पहली बार सांकनून नहर में पानी बहा है । पेयजल संकट को देखते हुये इस अधूरी नहर को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया गया है । श्री मिश्रा ने बताया कि अगस्त तक शहर में पानी का संकट नहीं आने दिया जायेगा । उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास तिघरा को भरने के लिये पर्याप्त पानी है ।

       जलसंसाधन मंत्री ने बताया कि तिघरा में 10 अप्रैल तक पानी होने की सूचना के बाद 16 करोड़ रूपये की एक आपात कार्ययोजना तैयार कर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजी गई थी । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुये 13 करोड़ रूपये की तत्काल अनुमति प्रदान की । इस योजना के अनुसार ककेटो एवं पेहसारी बांध से पानी की लिफिटंग का कार्य प्रस्तावित था । इसके अलावा नहरों की मरम्मत व सफाई भी इसमें शामिल थी । शासन की मंजूरी मिलते ही युध्द स्तर पर यह कार्य प्रारंभ कर रिकॉर्ड समय में पूर्ण किया गया । उन्होंने बताया कि गत वर्ष अगस्त में पेहसारी बांध पूर्ण रूप से खाली था । पानी न बरसने के कारण ककेटो से इसके डेड स्टोरेज का भरा गया । अगस्त में 975 घनफीट पानी ककेटो से पेहसारी में डाला गया था । जिस कारण आज पेहसारी से तिघरा पानी भेजना संभव हुआ ।

जलसंसाधन मंत्री ने बताया कि 6 अप्रैल तक ककेटो से 474 घनफीट पानी लिफट किया जा चुका है । जिसमें से 380 एम.सी.एफ.टी पानी पेहसारी को प्राप्त हो चुका है जो कि लिफट किये गये पानी को 80 प्रतिशत है । श्री मिश्रा ने बताया कि 1126 एम.सी.एफ.टी पानी अभी भी ककेटो में शेष 850 घनफीट पानी ककेटो से अभी और लिफट किया जा सकता है । यह कार्य 35 दिन तक चलेगा । तिघरा जलाशय में इस लिफिटंग से 400 से 450 घनफीट पानी पहुंचा दिया जायेगा । यह पानी नहर के माध्यम से पहुंचेगा ।

16 पम्पों के माध्यम से पेहसारी में पहुंच रहा है पानी

श्री मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में ककेटो में 24 मिलियन घनफीट पानी 16 पंपों के माध्यम से लिफट कर पेहसारी में डाला जा रहा है । पेहसारी बांध से 10 एम.सी.एफ.टी पानी प्रतिदिन तिघरा छोडा जा रहा है । वर्तमान में छोडे जा रहे पानी का 60 प्रतिशत पानी तिघरा पहुच रहा है । यह मात्रा कुछ ही दिनों ओर बढ जायेगी । पेहसारी में पानी की मात्रा बढ़ने पर जहा प्रतिदिन 15 से 20 एम.सी.एफ.टी पानी छोडा जायेगा । उन्होंने बताया कि आगामी कुछ दिनों में गर्मी बढने के बाद भी लगभग 70 प्रतिशत पानी तिघरा तक पहुंचाने में सफल रहेंगे । आपने बताया कि पेहसारी के डेड स्टोरेज का 650 एम.सी.एफ.टी पानी भी लिफट कर तिघरा भेजा जायेगा । एक जून से यह लिफिटंग का कार्य शुरू किया जायेगा ।

 6 किलोमीटर नहर का निर्माण 2 माह में पूर्ण

श्री मिश्रा ने बताया कि सांकनून एवं पेहसारी नहर को जोड़ने के लिये 6 किलोमीटर की नहर का निर्माण कार्य 2 माह में पूरा किया गया है । जिससे पानी का लोस भी कम होगा । 22 किलोमीटर की सांकनून नहर के बाद लगभग साढ़े पांच किलोमीटर के प्राकृतिक नाले से यह जल धारा 10 किलोमीटर और चलने के बाद तिघरा में पहुंच रही है । इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री जी.सी. श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री श्री एस.एस.अधवर्क, जी.डी.ए के अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा, भाजपा नेता श्रीचंद्र जैसवानी, श्री निर्मल जैन, श्री निर्मल कोठारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे ।