आगत विगत का भार एक साथ उठा कर चलने से अच्छे से अच्छा पराक्रमी भी लड़खड़ा जाता है, मनुष्य को दूरस्थ व संभावित संकटों एवं परेशानी की चिन्ता करने के बजाय आसन्न व सन्निकट कठिनाईयों व समस्याओं के निदान हेतु तत्पर होना चाहिये – डेल कार्नेगी
ऐसे भी दानवीर
April 11, 2008 at 11:28 am (Articles & Papers)
ऐसे भी दानवीर
भोपाल 10 अप्रैल 08 । शहडोल जिले के ग्राम बरूका में जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत एक ग्रामीण ने अपनी स्वयं की भूमि तालाब बनाने के लिए दान कर दी। इस गांव के साठ वर्षीय महेश प्रसाद शर्मा ने गांव वालों की परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया। वे पहले भी गांव में पंचायत भवन और अन्य कार्यों के लिए अपनी जमीन दान कर चुके हैं।
शहडोल जिले में जलाभिषेक अभियान को जन-अभियान का स्वरूप प्रदान करने में सफलता मिलने लगी है। ग्राम बरूका में भी ग्रामीण कई वर्षों से जल संकट का सामना करते रहे हैं। गांव में उपयुक्त स्थल के अभाव में जल संरचना का निर्माण होना संभव नहीं हो पा रहा था। तब गांव के महेश प्रसाद शर्मा आगे आये, गांव वालों की पीड़ा को उन्होंने समझा और अपनी दो एकड़ जमीन तालाब बनाने दान कर दी। श्री शर्मा के दान ने विनोबा भावे के भूदान यज्ञ की याद ताजा कर दी।
ग्राम बरूका में जिला स्तरीय जल अभिषेक अभियान के शुरूआत की विशेषता थी कि बिना किसी मंचीय कार्यक्रम के सभी लोग निर्माण स्थल में पहुंचे, उनके साथ हजारों की भीड़ थी जो श्रमदान करने के लिए आतुर थी, नारियल तोड़ा गया और एक साथ हजारों लोगों ने कुदाली, फावड़ा एवं तगाड़ी उठा लिये, देखते ही देखते तालाब ने अपना स्वरूप लेना प्रारंभ कर दिया।
जिला स्तरीय जल अभिषेक अभियान का शुभारंभ ग्राम बरूका में 4 लाख 99 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नवीन तालाब निर्माण के साथ किया गया। इस तालाब के बन जाने से जहां बरूका ग्राम के जल स्तर में वृध्दि होगी एवं ग्रामीणों की निस्तार सुविधा में विस्तार होगा। इससे 16 हेक्टेयर कृषि रकवे की सिंचाई भी हो सकेगी।
आबकारी : लक्ष्य से 21 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित
April 11, 2008 at 11:27 am (Articles & Papers)
आबकारी : लक्ष्य से 21 प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित
ग्वालियर 10 अप्रैल 08 । आबकारी आयुक्त श्री टी. धर्माराव ने बताया कि वर्ष 2007-08 में आबकारी विभाग ने 1856.11 करोड़ रूपये राजस्व अर्जित किया जो कि 1750 करोड़ के निर्धारित सालाना लक्ष्य से 106.11 करोड़ अधिक है । उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि आबकारी राजस्व वर्ष 2006-07 में 1536.31 करोड़ रूपये राजस्व के रूप में प्राप्त हुये थे जिसकी तुलना में वर्ष 2007-08 में प्राप्त राजस्व में 319.80 करोड़ की वृध्दि हुई है । यह वृध्दि 21 प्रतिशत है । साथ ही वर्ष 2007-08 के लिये मनोरंजन शुल्क आय का लक्ष्य 19 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया था जिसके विरूध्द विभाग द्वारा 21.61 करोड़ का राजस्व अर्जित किया जो निर्धारित लक्ष्य से 1.61 करोड़ अधिक है ।
चालू माली साल 2008-09 के लिये आबकारी आय का लक्ष्य 2075 करोड़ तथा मनोरंजन शुल्क आय का लक्ष्य 18 करोड़ रूपये निर्धारित किया गया है ।
व्हाईट मार्बल एवं ग्रेनाइट से बना स्मारक भवन अद्भूत इमारत होगी
April 11, 2008 at 11:25 am (Articles & Papers)
व्हाईट मार्बल एवं ग्रेनाइट से बना स्मारक भवन अद्भूत इमारत होगी
डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री करेंगे स्मारक भवन का लोकार्पण
ग्वालियर 13 अप्रैल 08 । डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की जन्म स्थली महू में कोई 12 करोड़ रूपये की लागत से मकराना व्हाईट मार्बल एवं ग्रेनाइट से निर्मित स्मारक भवन संभवत: प्रदेश की अद्भूत इमारत होगी । स्मारक भवन मध्यप्रदेश द्वारा गठित डॉ. अम्बेडकर स्मारक निर्माण समिति की देखरेख में एवं समिति के निर्णयों के अनुसार आर्कीटेक्ट श्री ई.डी. निमगढे द्वारा प्रदत्त ड्रॉईंग अनुसार विभिन्न साईट पर किये गये साईट विजिट में दिये गये निर्देशों के अनुसार किया गया है । इस विशाल स्मारक भवन का लोकापर्ण डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे । इस विशाल महाकुम्भ के आयोजन में देश भर के लगभग एक लाख से अधिक लोग शिरकत करेंगे। सरकार आने वाले लोगों की मेहमान नवाजी करेगी । सभी को ठहरने एवं नाश्ता भोजन आदि की व्यवस्था करेगी।
स्मारक भवन का निर्माण न्यायमूर्ति श्री जी.जी. साहनी की अध्यक्षता में गठित बाबा साहेब स्मारक निर्माण समिति के नेतृत्व में किया गया है । प्रदेश सरकार द्वारा अनुमोदिन आर्कीटेक्ट श्री ई.डी. निमगढ़े की ड्रॉईंग के अनुरूप स्मारक का मुख्य भवन विशिष्ट गोलाकार गुम्बज तथा सीडियों आदि का आर.सी.सी संरचना से स्ट्रकचर का निर्माण किया गया है । फर्श पर 15 मि.मी. मोटाई वाला मकराना व्हाईट मार्बल एवं बेगलोर 15 मि.मी. मोटाई वाले माईन्स ग्रेनाईट से साज-सज्जा कर स्मारक को भव्यता प्रदान की गई है । 25 मि.मी. मोटाई के व्हाईट मार्बल की गोलाकार विशेष आकार की सीढ़ियां बनाई गई हैं । डोम की बाह्य सतह को 20 मि.मी. मोटाई की मकराना व्हाईट मार्बल से आंतरिक सतह को ए.सी.पी. द्वारा सुसिज्जित किया गया है । सीढ़ियों पर व्रांस एलीफेंट ब्रास पाईप सहित सामने की रैलिंग की साज-सज्जा की गई है । स्मारक की भव्यता हेतु प्रथम तल पर चारो ओर मार्बल की जालिया लगाई गई हैं । स्मारक भवन के पीछे स्थल पर पृथक से टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया गया है । स्मारक के फ्रन्ट पर 14 फीट लम्बी भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा लगाई गई है । प्रतिमा का निर्माण ग्वालियर के प्रसिध्द मूर्तिकार श्री प्रभात राय द्वारा किया गया है । स्मारक के चारों ओर मार्बल की फलोरिंग की गई है । राज्य शासन अम्बेडकर जयंती पर इस तीर्थ स्थल को विश्व तीर्थ के रूप में स्थापित करने के लिये प्रतिबध्द है । हमारे लिये यह गर्व की बात है कि बाबा साहेब अम्बेडकर का जन्म महू में हुआ । मुख्यमंत्री जी ने गत वर्ष बाबा साहेब की जयंती पर हर साल अम्बेडकर महाकुंभ आयोजित करने की घोषणा की थी । इसी घोषणा के अनुरूप बाबा साहेब की जयंती पर सभी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है ।
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने समाज के सभी वर्ग के लोगों से अपील की है कि वे इस महाकुम्भ की व्यवस्थाओं से जुड़े और सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत करें । इस महाकुम्भ के आयोजन में सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जा रहा है । पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष भी दुगने श्रध्दालुओं के आने की संभावना व्यक्त की है । इसी को मद्देनजर सारी व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है ।
स्मारक स्थल पर बाबा साहेब अम्बेडकर की करीब 14 फीट की प्रतिमा का अनावरण भी 14 अप्रैल को किया जायेगा । स्मारक भव्य स्वरूप ले चुकी है । सफेद मार्बल की बनी यह भव्य कृति बरवस ध्यान आकर्षित करती है । स्मारक के सामने बाबा साहेब की 14 फिट ऊंची विशाल प्रतिमा इसे और दर्शनीय बनायेंगी ।
ग्वालियर एवं चंबल अंचल की सहरिया जनजाति के उत्थान के लिये 47.25 लाख रूपये का आवंटन
April 11, 2008 at 11:23 am (Articles & Papers)
ग्वालियर एवं चंबल अंचल की सहरिया जनजाति के उत्थान के लिये 47.25 लाख रूपये का आवंटन
ग्वालियर 10 अप्रैल 08 । ग्वालियर एवं चंबल संभाग में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया के उत्थान के लिये प्रदेश सरकार द्वारा 47 लाख 25 हजार रूपये की राशि आवंटित की गई है । इस राशि से सहरिया जनजाति वर्ग के कल्याण के लिये हितग्राहीमूलक एवं आय सृजन की योजनायें संचालित की जायेंगी । राज्य शासन द्वारा यह आवंटन विशेष केन्द्रीय सहायता आदिवासी उप योजना मद के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि एवं अतिरिक्त राशि के रूप में जारी किया है ।
शासन ने अभिकरणों को जो राशि आवंटित की है उसमें सहरिया विकास अभिकरण जिला ग्वालियर को चार लाख 45 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। इसम्ों दतिय्ाा जिले की 80 हजार रुपये की राशि शामिल है। सहरिया विकास अभिकरण जिला श्योपुर को 12 लाख 65 हजार रुपये की राशि आवंटित की गई है, इसमें जिला मुरैना की 39 हजार रुपये तथा जिला भिण्ड की 89 हजार रुपये की राशि सम्मिलित है। इसी प्रकार सहरिया विकास अभिकरण जिला शिवपुरी को 16 लाख 50 हजार रुपये, सहरिया विकास अभिकरण जिला गुना को 12 लाख 85 हजार रुपये राशि आवंटित की गई है। इसमें जिला अशोकनगर की एक लाख 24 हजार रुपये की राशि शामिल है।
राज्य्ा शासन द्वारा इसके अलावा बैगा विकास अभिकरण जिला मण्डला को छह लाख 65 हजार रुपये, बैगा विकास अभिकरण जिला डिण्डोरी को पांच लाख 85 हजार रुपये, बैगा विकास अभिकरण जिला शहडोल को पांच लाख 95 हजार रुपये, बैगा विकास अभिकरण (पुष्पराजगढ़) जिला अनूपपुर को एक लाख रुपये, बैगा विकास अभिकरण जिला उमरिया को सात लाख 50 हजार रुपये, बैगा विकास अभिकरण (बैहर) जिला बालाघाट को चार लाख 90 हजार रुपये तथा भारिया विकास अभिकरण (तामिया) जिला छिन्दवाड़ा को विशेष केन्द्रीय सहायता मद के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिये तीन लाख 22 हजार रुपये की राशि का आवंटन जारी किया जाना शामिल है।वंटित राशि के व्यय के संबंध में रोजगार से आय सृजित योजनाओं के प्रस्तावों का अनुमोदन प्राप्त कर राशि व्यय करने के निर्देश दिये गये हैं।
अवशेष मतदाताओं से फोटो परिचय पत्र बनवाने की अपील
April 11, 2008 at 11:21 am (Articles & Papers)
अवशेष मतदाताओं से फोटो परिचय पत्र बनवाने की अपील
इन स्थानों पर आज होगी फोटोग्राफी
ग्वालियर 10 अप्रैल 08 । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अवशेष मतदाताओं के फोटो परिचय-पत्र तैयार कराने के लिये विधानसभा क्षेत्रवार एवं मतदान केन्द्रवार शुक्रवार 11 अप्रैल को फोटोग्राफी का कार्य प्रात: 8 बजे से सांयकाल 6 बजे तक संपन्न कराया जायेगा । जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐसे मतदाताओं से जिनके नाम मतदाता सूची में अंकित हैं लेकिन मतदाता सूची में उनके नाम के सामने फोटो अंकित नहीं है अथवा जिन मतदाताओं को फोटो परिचय पत्र प्राप्त हुये हैं और फोटो परिचय-पत्र में प्रविष्टियों में अथवा फोटो में कोई गलती है अथवा जिन मतदाताओं द्वारा डुप्लीकेट कार्ड बनवाने हेतु पूर्व में फोटो खिचवाया या / फोटो दिया गया था और उन्हें फोटो परिचय पत्र तैयार होकर प्राप्त नहीं हुये हैं अथवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं हैं और वे अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराना चाहते हैं से अपील की है कि वे निम्न फोटोग्राफी स्थलों पर उपस्थित होकर निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करें तथा आवेदन पत्र के साथ यदि फोटो उपलब्ध है तो फोटो चस्पा करके नियुक्त कर्मचारियों को उपलब्ध करावें और यदि फोटो नहीं है तो अपने-अपने फोटो अनिवार्य रूप से खिंचाये ताकि फोटो परिचय पत्र तैयार कराये जा सकें ।
11 अप्रैल को 15- ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 05, 06, 07 के मतदाताओं के लिये धर्मशाला भवन शब्द प्रताप आश्रम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 139 से 143 तक के मतदाताओं के लिये मेला रंगमंच भवन मेला मैदान ग्वालियर पर, मतदान केन्द्र केन्द्र क्रमांक 70 से 78 तक के मतदाताओं के लिये महाराजा मानसिंह महाविद्यालय चार शहर का नाका में, मतदान केन्द्र क्रमांक 199 से 204 तक के मतदाताओं के लिये शा.शिक्षा महाविद्यालय तानसेन रोड़ ग्वालियर में, 16 लश्कर पूर्व के मतदान केन्द्र क्रमांक 10,11,24 से 29 तक के मतदाताओं के लिये सनातन धर्म विद्या मंदिर सनाढय भवन गेडेवाली सड़क ग्वालियर में, 17 लश्कर पश्चिम के मतदान केन्द्र क्रमांक 17 से 20 तक के मतदाताओं के लिये नगर निगम वर्कशॉप ढोलीबुआ का पुल लश्कर में, 18 मुरार के लिये मतदान केन्द्र क्रमांक 22, 23, 30, 31,32, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52 के मतदाताओं के लिये श्यामलाल पाण्डवीय महाविद्यालय मुरार, मतदान केन्द्र क्रमांक 96 के मतदाताओं के लिये सहायक यंत्री कार्यालय मध्यप्रदेश ग्रह निर्माण मंडल उपखंड-3 दीनदयाल नगर में, मतदान केन्द्र क्रामंक 14 व 147 के मतदाताओं के लिये शा. प्रा.वि. भवन डबरा में, 19 गिर्द के मतदान केन्द्र क्रमांक 08 व 09 के मतदाताओं के लये पंचायत भवन बड़ागांव में, मतदान केन्द्र क्रमांक 77 से 78 के मतदाताओं के लिये पंचायत भवन निरावली में, मतदान केन्द्र 138 और 139 के मतदाताओं के लिये नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन ककरधा में तथा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 20 डबरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 16,17, 20 से 24 तक मतदाताओं के लिये माध्यमिक विद्यालय भवन छीमक में एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 108,109,112 और 113 के मतदाताओं के लिये पंचायत भवन डबरा में फोटोग्राफी दल उपलब्ध रहेंगें ।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों में पढ़ा रही है सरकार
April 11, 2008 at 11:17 am (Articles & Papers)
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों में पढ़ा रही है सरकार
सिंधिया स्कूल में प्रवेश के लिये आवेदन आमंत्रित
ग्वालियर 10 अप्रैल 08 । प्रदेश सरकार अपने खर्चे पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों में पढ़ा रही है । सरकार द्वारा इन वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिये चलाई जा रही पब्लिक स्कूल प्रवेश योजना के तहत ग्वालियर किले पर स्थित सिंधिया स्कूल में प्रवेश के लिये आवेदन पत्र 12 अप्रैल तक आमंत्रित किये गये हैं । आवेदन पत्र का प्रारूप जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है । इस वर्ष 3 छात्रों को प्रवेश दिया जाना है ।
संभागीय उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के जिन छात्रों ने इस वर्ष पांचवी कक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें छठवी तथा छठवी पास छात्रों को सातवी कक्षा में प्रवेश दिया जायेगा । भरे हुये आवेदन पत्र 12 अप्रैल तक संबंधित जिला संयोजक कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं । आवेदन पत्र के साथ जन्म, जाति व मूल निवासी प्रमाण पत्र संलग्न करने होंगे । साथ ही पांच रंगीन फोटोग्राफ, पिता/पालक का आय प्रमाण पत्र व अंकसूची भी संलग्न करनी होगी । प्रवेश परीक्षा 19 अप्रैल को प्रात: 10.30 बजे सिंधिया स्कूल में रखी गई है । प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन प्रस्तुत करने वाले छात्रों को रोल नंबर 16 अप्रैल को संबंधित जिला संयोजक कार्यालय से प्रदान किये जायेंगे ।
मतदाता फोटो परिचय पत्र के सुधार हेतु प्रारूप 8 में आवेदन प्रस्तुत करें
April 11, 2008 at 11:13 am (Articles & Papers)
मतदाता फोटो परिचय पत्र के सुधार हेतु प्रारूप 8 में आवेदन प्रस्तुत करें
ग्वालियर 10 अप्रैल 08 । ग्वालियर जिले के ऐसे मतदाता जिनके मतदाता फोटो परिचय पत्र की प्रविष्टियों में त्रुटि के साथ-साथ फोटो धुंधला, काला अथवा गलत लगे हुये हैं । ऐसे मतदाता फोटो परिचय पत्रों में संशोधन कराने हेतु प्रारूप-8 में मतदान केन्द्र की फोटोग्राफी स्थल पर बी.एल.ओ. के उपलब्ध न होने पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिये नियुक्त किये गये निर्वाचक एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश श्रीवास्तव ने नियुक्त किये गये निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों में 15 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री एस.सी. त्रिपाठी को, 16 लश्कर-पूर्व एवं 17 लश्कर-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा और 18 मुरार विधानसभा क्षेत्र हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दिशा प्रणय नागवंशी, 19 गिर्द विधानसभा क्षेत्र हेतु एस.डी.एम. ग्वालियर श्री आदित्य सिंह तोमर के कलेक्ट्रेट स्थित गोरखी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं । 20 डबरा विधानसभा क्षेत्र हेतु एस.डीं.एम. डबरा श्री सुरेश शर्मा को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है । उन्हें एस.डी.एम कार्यालय डबरा में प्रस्तुत किया जा सकता है ।
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में 15 ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र हेतु अपर तहसीलदार श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह को टप्पा तहसील मुरार में, 16 लश्कर-पूर्व विधानसभा क्षेत्र हेतु अपर तहसीलदार श्री मुकुद गुप्ता को टप्पा तहसील मुरार में, 17 लश्कर-पश्चिम विधानसभा हेतु नजूल तहसीलदार श्री अश्विनी रावत को, कलेक्ट्रेट गोरखी में, 18 मुरार विधानसभा क्षेत्र हेतु तहसीलदार श्री विनोद भार्गव को तहसील कार्यालय में, 19 गिर्द विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से 100 तक के लिये अपर तहसीलदार श्री एस.सी. मुडिया को, उप तहसील कार्यालय घाटीगांव में, जबकि मतदान केन्द्र 101 से 166 तक के लिये तहसीलदार भितरवार श्री डी.डी. शर्मा को, तहसील कार्यालय भितरवार में प्रस्तुत कर सकते हैं । जबकि 20 डबरा विधानसभा क्षेत्र के लिये तहसीलदार श्री एच.पी. शर्मा को तहसील कार्यालय डबरा में प्रस्तुत किये जा सकते हैं ।
उल्लेखनीय है कि अवशेष रहे मतदाताओं के फोटो परिचय पत्र तैयार कराने हेतु फोटोग्राफी का कार्य 5 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक निर्धारित स्थलों पर किया जायेगा । इस फोटोग्राफी कार्य के दौरान नवीन नाम जोड़ने के आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने, फोटो परिचय पत्रों में नाम, आयु, पता तथा फोटो आदि में यदि कोई त्रुटि है तो ऐसे मतदाता से नियत प्रारूप में बी.एल.ओ द्वारा आवेदन प्राप्त कर फोटोग्राफी कराई जा रही है ।



