April 12, 2008 at 7:57 pm (Articles & Papers)
जून माह में ग्वालियर में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन
तिघरा जलाशय में पानी पहुंचने पर जलसंसाधन मंत्री श्री मिश्रा का किया सम्मान
ग्वालियर 11 अप्रैल 08 । जलसंसाधन मंत्री श्री अनूप मिश्रा द्वारा ककेटो बांध से तिघरा जलाशय में पानी पहुंचाने में किये गये भागीरथी प्रयासों के लिये मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ग्वालियर द्वारा आज उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जलससांधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री अनूप मिश्रा ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि ग्वालियर में 100 बिस्तरों वाले चिकित्सालय के लिये 20 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है । इस दिशा में तेजी से कार्य शीघ्र ही शुरू किया जायेगा । बुंदेलखंड इन्वेस्टर्स मीट के बाद ग्वालियर में जून माह के द्वितीय सप्ताह में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जायेगा।
मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स ग्वालियर के डी.पी. मंडेलिया सभागार में आयोजित सम्मान समारोह संबोधित को करते हुये श्री मिश्रा ने कहा कि जिस नगर में उनका जन्म हुआ है उस नगर के नागरिकों को पीने के पानी एवं मूलभूत सुविधाओं साथ-साथ नगर विकास की चिंता करना भी उनका फर्ज है और उन्होंने इस दिशा में पहल की है ।
उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को ककेटो से पेहसारी होते हुये तिघरा जलाशय के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराना एक कठिन कार्य था । जिसे मुख्यमंत्री के समक्ष लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मना करने पर जलसंसाधन विभाग ने एक चैलेज के रूप में स्वीकार कर 65 किलोमीटर की जल यात्रा तय कर पानी को तिघरा जलाशय पहुंचाने की योजना बनाई गई । जलसंसाधन विभाग की लगन एवं मेहनत का ही परिणाम है कि आज ककेटो से तिघरा पानी पहुंच रहा है । श्री मिश्रा ने कहा कि पावर्ती नदी ककेटो से तिघरा तक पाईप लाइन डालने हेतु 206 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है । यह कार्य आगामी जून माह से शुरू होकर एक वर्ष में पूर्ण होगा ।
श्री अनूप मिश्रा ने कहा कि विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धोवनी में 140 करोड़ रूपये की लागत की अपर ककेटो परियोजना की स्वीकृति मिल गई है। जिस पर भी कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर में चंबल नदी से पानी लाने की योजना पर सर्वे कार्य के लिये 40 लाख रूपये की योजना बनाई गई है । तिघरा में 5 एकड़ भूमि में फिल्टर प्लांट का कार्य, 15 पेयजल नई टंकियों के निर्माण कार्य के टेंडरों की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है । गुरूद्वारे फूलबाग से लगे पुल चौडीकरण के कार्य को भी केबिनेट की मंजूरी मिल गई है । किलागेट पर जलसंसाधन विभाग द्वारा 80 लाख रूपये की लागत का पुल बनाया जायेगा । 13 करोड की राशि का पम्पिंग स्टेशन का निर्माण किया जायेगा ।
जलसंसाधन मंत्री श्री मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर विकास प्राधिकरण के माधव प्लाजा की मंजूरी प्राप्त हो गई है । पशु चिकित्सालय को अलग शिफट किया जायेगा । शहर में निर्माणाधीन स्टोन पार्क का कार्य भी पूर्ण हो गया है । समारोह में जी.डी.ए. अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा ने कहा कि श्री मिश्रा के प्रयासों ने ककेटो से तिघरा तक पानी लाने के असंभव कार्य को भी संभव कर दिखाया । इस पानी से जल संकट झेल रहे शहर को राहत मिलेगी।
सम्मान समारोह के शुरू में मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्स्ट्रीज के अध्यक्ष श्री जी.डी. लढढा ने स्वागत भाषण दिया । चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गंगवार और श्री विष्णु गर्ग ने जलसंसाधन मंत्री श्री अनूप मिश्रा को शॉल, श्रीफल, पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया। समारोह का संचालन संयुक्त सचिव श्री भूपेन्द्र जैन ने किया । समारोह में चेम्बर के पदाधिकारीगणों ने भी अपने-अपने विचार रखे ।
Leave a Comment
April 12, 2008 at 7:55 pm (Articles & Papers)
राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत दो अपराधी निरूध्द
ग्वालियर 11 अप्रैल 08 । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राकेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत दो अपराधियों को निरूध्द करने के आदेश जारी किये हैं । जिला दण्डाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू उर्फ दशरथ पुत्र उदाराम कोली निवासी नदी पार टाल मुरार तथा असलम पुत्र कामू मुसलमान निवासी कसाई मोहल्ला ईदगाह थाना माधौगंज को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 (2) के तहत निरूध्द करने की कार्रवाई की गई है ।
Leave a Comment
April 12, 2008 at 7:53 pm (Articles & Papers)
संशोधित निर्देशों से लाड़ली लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा
ग्वालियर 11 अप्रैल 08 । सामाजिक सोच में रचनात्मक बदलाव लाने वाली लाड़ली लक्ष्मी योजना का दायरा विस्तृत करते हुये मध्यप्रदेश शासन ने संशोधित निर्देश जारी किये हैं । अब इन संशोधनों के फलस्वरूप प्रथम संतान बालिका होने पर परिवार नियोजन की शर्त के बगैर लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जायेगा परंतु दूसरे प्रवस पर परिवार नियोजन की अनिवार्यता की शर्त को यथावत रखा गया है । इसी प्रकार जिस परिवार ने किसी बालिका को वैधानिक रूप से दत्तक लिया है तो उसे प्रथम बालिका मानते हुये लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जायेगा । साथ ही दूसरे प्रसव में जुड़वां बच्चियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल सकेगा । इसके अलावा जिस परिवार में दो संतोने हैं तथा माता अथवा पिता की मृत्यु हो गई है ऐसे परिवार के लिये अनिवार्य परिवार नियोजन वाली शर्त लागू नहीं होगी किंतु इसके लिये पति अथवा पत्नी की मृत्यु का प्रमाण पत्र अवश्य प्रस्तुत करना होगा । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला ग्वालियर ने इन संशोधनों की जानकारी मैदानी अमले तक पहुंचाते हुये उन्हें जहां पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ आश्वस्त करने हेतु 15 मई 08 तक निर्धारित प्रपत्र भरवाकर भेजने की हिदायत दी है वहीं योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की भी हिदायत दी है ।
उल्लेखनीय है कि सदियों से चली आ रही रूढ़ियां कैसे बदलती हैं इसका ज्वलन्त उदाहरण बन चुकी है मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली लक्ष्मी योजना । इस योजना से अब समाज में लड़कियों के जन्म से प्रति नकारात्मक सोच बदलने लगी है । पुत्री जन्म से परिवार में खुशियों का आगाज हो रहा है । साथ ही दो लड़कियों के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवारों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस योजना से लिंगानुपात की बढ़ती असमानता पर अंकुश लगने लगा है ।
Leave a Comment
April 12, 2008 at 7:49 pm (Articles & Papers)
संशोधित निर्देशों से लाड़ली लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा
ग्वालियर 11 अप्रैल 08 । सामाजिक सोच में रचनात्मक बदलाव लाने वाली लाड़ली लक्ष्मी योजना का दायरा विस्तृत करते हुये मध्यप्रदेश शासन ने संशोधित निर्देश जारी किये हैं । अब इन संशोधनों के फलस्वरूप प्रथम संतान बालिका होने पर परिवार नियोजन की शर्त के बगैर लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जायेगा परंतु दूसरे प्रवस पर परिवार नियोजन की अनिवार्यता की शर्त को यथावत रखा गया है । इसी प्रकार जिस परिवार ने किसी बालिका को वैधानिक रूप से दत्तक लिया है तो उसे प्रथम बालिका मानते हुये लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जायेगा । साथ ही दूसरे प्रसव में जुड़वां बच्चियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल सकेगा । इसके अलावा जिस परिवार में दो संतोने हैं तथा माता अथवा पिता की मृत्यु हो गई है ऐसे परिवार के लिये अनिवार्य परिवार नियोजन वाली शर्त लागू नहीं होगी किंतु इसके लिये पति अथवा पत्नी की मृत्यु का प्रमाण पत्र अवश्य प्रस्तुत करना होगा । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला ग्वालियर ने इन संशोधनों की जानकारी मैदानी अमले तक पहुंचाते हुये उन्हें जहां पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ आश्वस्त करने हेतु 15 मई 08 तक निर्धारित प्रपत्र भरवाकर भेजने की हिदायत दी है वहीं योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की भी हिदायत दी है ।
उल्लेखनीय है कि सदियों से चली आ रही रूढ़ियां कैसे बदलती हैं इसका ज्वलन्त उदाहरण बन चुकी है मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली लक्ष्मी योजना । इस योजना से अब समाज में लड़कियों के जन्म से प्रति नकारात्मक सोच बदलने लगी है । पुत्री जन्म से परिवार में खुशियों का आगाज हो रहा है । साथ ही दो लड़कियों के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवारों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस योजना से लिंगानुपात की बढ़ती असमानता पर अंकुश लगने लगा है ।
Leave a Comment
April 12, 2008 at 7:31 am (Articles & Papers)
अवशेष मतदाताओं के परिचय पत्र के लिये फोटोग्राफी जारी
आज भी होगी फोटोग्राफी
ग्वालियर 11 अप्रैल 08 । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिले में अवशेष मतदाताओं के फोटो परिचय-पत्र तैयार कराने का कार्य जारी है । इस अनुक्रम में विधानसभा क्षेत्रवार एवं मतदान केन्द्रवार फोटोग्राफी जारी है । शनिवार 12 अप्रैल को फोटोग्राफी का कार्य प्रात: 8 बजे से सांयकाल 6 बजे तक संपन्न कराया जायेगा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश श्रीवास्तव ने ऐसे मतदाताओं से जिन्हें अब तक परिचय पत्र प्राप्त नहीं हुये हैं अथवा परिचय पत्रों में त्रुटि है उनसे फोटोग्राफी कराने की अपील की है । जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में तो अंकित हैं लेकिन मतदाता सूची में उनके नाम के सामने फोटो अंकित नहीं है। जिन्हें फोटो परिचय पत्र प्राप्त हुये हैं और फोटो परिचय-पत्र में प्रविष्टियों में अथवा फोटो में कोई गलती है। जिन मतदाताओं द्वारा डुप्लीकेट कार्ड बनवाने हेतु पूर्व में फोटो खिचवाया या फोटो दिया गया था और उन्हें फोटो परिचय पत्र तैयार होकर प्राप्त नहीं हुये हैं । मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं हैं और वे अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराना चाहते हैं । उन सभी से भी कलेक्टर ने अपील की है कि वे फोटोग्राफी स्थलों पर उपस्थित होकर निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करें तथा आवेदन पत्र के साथ यदि फोटो उपलब्ध है तो फोटो चस्पा करके नियुक्त कर्मचारियों को उपलब्ध करावें । यदि फोटो नहीं है तो अपने-अपने फोटो अनिवार्य रूप से खिंचाये ताकि मतदाता पहचान पत्र तैयार कराये जा सकें ।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को 15- ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 08 और 09 के मतदाताओं के लिये धर्मशाला भवन शब्द प्रताप आश्रम में, मतदान केन्द्र क्रमांक 145 से 146 तक के मतदाताओं के लिये विकासखंड कार्यालय मुरार पर, मतदान केन्द्र केन्द्र क्रमांक 70 से 78 तक के मतदाताओं के लिये महाराजा मानसिंह महाविद्यालय चार शहर का नाका में, मतदान केन्द्र क्रमांक 205 से 216 तक के मतदाताओं के लिये भारतीय विद्यामंदिर तानसेन नगर ग्वालियर में फोटोग्राफी होगी । इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 16 लश्कर पूर्व के मतदान केन्द्र क्रमांक 10,11,24 से 29 तक के मतदाताओं के लिये सनातन धर्म विद्या मंदिर सनाढय भवन गेडेवाली सड़क ग्वालियर में फोटोग्राफी होगी । विधानसभा क्षेत्र 17 लश्कर पश्चिम के मतदान केन्द्र क्रमांक 21 से 28 तक के मतदाताओं के लिये शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन गोल पहाडिया में फोटोग्राफी की जायेगी । विधानसभा क्षेत्र 18 मुरार के लिये मतदान केन्द्र क्रमांक 22, 23, 30, 31,32, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52 के मतदाताओं के लिये शासकीय कन्या महाविद्यालय मुरार, मतदान केन्द्र क्रमांक 96 के मतदाताओं के लिये सहायक यंत्री कार्यालय मध्यप्रदेश ग्रह निर्माण मंडल उपखंड-3 दीनदयाल नगर में, मतदान केन्द्र क्रामंक 148 के मतदाताओं के लिये शा. प्रा.वि. भवन आरोली में फोटो खिचेगी । विधानसभा क्षेत्र 19 गिर्द के मतदान केन्द्र क्रमांक 10 से 17 के मतदाताओं के लये पंचायत भवन मोहना में, मतदान केन्द्र क्रमांक 79 के मतदाताओं के लिये प्राथमिक विद्यालय भवन दुगुनावली में, मतदान केन्द्र 138 और 139 के मतदाताओं के लिये नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन ककरधा फोटो खिचेगी तथा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 20 डबरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 25, 26, 37 से 42 तक के मतदाताओं के लिये शासकीय माध्यमिक भवन बागवई में एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 114 से 118 तक के मतदाताओं के लिये वाचनालय भवन नगर पालिका डबरा में फोटोग्राफी दल उपलब्ध रहेंगें ।
Leave a Comment
April 12, 2008 at 7:29 am (Articles & Papers)
लापरवाही की तो होगी कार्रवाई – एस.डी.एम
ग्वालियर 11 अप्रैल 08 । एस.डी.एम. भितरवार श्री अनिल व्यास ने कार्यालय में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की । बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि गांव-गांव जाकर पानी, स्वास्थ्य स्वच्छता अभियान, रोजगार गारण्टी योजना, पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन तथा अन्य जनहितैषी विकास योजना का क्रियान्वयन देंखे । इन योजनाओं में लापरवाही या अनियमिततायें पाई गई तो संबंधितों के विरूध्द सख्त कार्यवाही की जायेगी । अधिकारी गांव-गांव में पशुओं के पानी के लिये हॉल बनवायें, गांववासियों को पानी मुहैया करायें तथा हैण्डपम्पों को देंखे । बैठक में रोजगार गारण्टी योजना में खाद्यान्न व कैरोसिन वितरण, मध्यान्ह भोजन, स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ियों की गतिविधियों आदि की भी समीक्षा की गई ।
Leave a Comment
April 12, 2008 at 7:28 am (Articles & Papers)
ग्वालियर संभाग में 507 कुष्ठ रोगियों का उपचार
ग्वालियर 11 अप्रैल 08 । कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गत वित्तीय वर्ष 2007-08 में ग्वालियर संभाग में 550 नये रोगी खोजे गये हैं तथा 507 रोगियों का उपचार किया जा रहा है ।
संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर संभाग के ग्वालियर जिले में 135, शिवपुरी जिले में 53, गुना जिले में 47, दतिया जिले में 59, अशोकनगर जिले में 29, भिण्ड जिले में 76, मुरैना जिले में 96 और श्योपुर जिले में 12 कुष्ठ मरीजों का उपचार किया जा रहा है ।
Leave a Comment
April 12, 2008 at 7:26 am (Articles & Papers)
अम्बेडकर महाकुम्भ में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील
ग्वालियर 11 अप्रैल 08 । डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती दिवस 14 अप्रैल 08 के अवसर पर महू (इंदौर) स्थित जन्म भूमि स्मारक का लोकापर्ण किया जायेगा। इस अवसर को अम्बेडकर महाकुम्भ के रूप में मनाया जायेगा । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 अप्रैल को महू (इंदौर) में आयोजित होने वाले डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर महाकुम्भ में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आग्रह किया है । जिला प्रशासन ने भी जिले के नागरिकों 14 अप्रैल 08 को अम्बेडकर महाकुम्भ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है ।
Leave a Comment
April 12, 2008 at 7:25 am (Articles & Papers)
नानी पालखीवाला अवार्ड के लिये नामांकन पत्र आमंत्रित
ग्वालियर 11 अप्रैल 08 । मुम्बई स्थित नानी.ए. पालखीवाला मेमोरियल ट्रस्ट ने भारत में नागरिक स्वतंत्रताओं के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में कार्यालय, संस्थाओं व व्यक्तियों को नानी पालखीवाला अवार्ड से सम्मानित करने के लिये नामांकन पत्र आमंत्रित किये हैं । गत 2005 से लगातार दिये जाने वाले इस सम्मान में एक लाख रूपये की सम्मान निधि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है । अभी तक यह सम्मान दिल्ली की एक संस्था पी.यू.सी.एल. सुश्री नवाज कोतवाल, सुश्री तीस्ता सीतलावड़ तथा श्री शैलेष गांधी को दिया गया है ।
ट्रस्ट ने देश भर के मानव अधिकार संगठनों व कार्यकर्ताओं तथा सुविख्यात अधिवक्ताओं से नागरिक स्वतंत्रताओं के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में कार्यरत सुपात्र संस्थाओं व व्यक्तियों के नामांकन भिजवाने की अपेक्षा की है । मध्यप्रदेश की सुपात्र संस्थायें तथा व्यक्ति अपने नामांकन पूर्ण विवरण सहित मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, पर्यावास भवन, पुराना जेल रोड़, अरेरा हिल्स, एम.पी. नगर भोपाल के पते पर भेज सकते हैं ।
Leave a Comment
April 12, 2008 at 7:23 am (Articles & Papers)
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कनिष्ठ अभियंता परीक्षा 27 अप्रैल को
ग्वालियर 11 अप्रैल 08 । कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली कनिष्ठ अभियंता (सिविल एवं विद्युत) परीक्षा 2008 आगामी 27 अप्रैल को होगी । इस परीक्षा के लिये आवेदन करने वाले सभी योग्य परिक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये हैं । जिन परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुये हैं वे अपनी अभ्यर्थिता के संबंध में आयोग की वेबसाइट .द्मद्म_द्रध्द.दृध्दढ़ से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही आयोग कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है । वेबसाइट में जिन परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिये पात्र घोषित किया गया है वे आवेदन पत्र में चिपकाई गई फोटो की एक प्रति के साथ परीक्षा के दिन प्रात: 8 बजे ग्वालियर स्थित शासकीय महिला पॉलीटेकनिक कॉलेज में बनाये गये परीक्षा केन्द्र पर संपर्क कर डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं । इसी प्रकार इंदौर, जबलपुर एवं भोपाल में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर संपर्क किया जा सकता है ।
Leave a Comment