अंग्रेजी कैलेण्डर और हिन्दू कैलेण्डर में क्या फर्क है
मोनू, महावीर पुरा मुरैना म.प्र.
उत्तर - अंग्रेजी कैलेण्डर सूर्य की गति और उसके राशियों में भ्रमण के सिद्धान्त पर आधारित होता है, जबकि हिन्दू कैलेण्डर चन्द्रमा की गति और उसके राशियों में भ्रमण के सिद्धान्त पर आधारित होता है । राशि गणित ज्योतिषीय सूत्रों के अनुसार सूर्य को बारह राशियों में भ्रमण पूरा करने में 12 माह लगते हैं अर्थात वह एक माह तक एक राशि में रहता है । चूंकि राशियों की संख्या बारह है अत: सूर्य बारह माह में यानि एक साल में अपनी राशि परिक्रमा पूरी करता है । जबकि चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है और बारह राशियों का भ्रमण लगभग 27 दिनों में पूर्ण करता है, जिसके आधार पर हिन्दू वर्ष और माह तय किये जाते हैं ।
अंग्रेजी कैलेण्डर और हिन्दू कैलेण्डर में क्या फर्क है
April 16, 2008 at 7:29 am (Articles & Papers)
बाकी कुछ बचा सो मँहगाई मार गई ….आधी हकीकत आधा फसाना तेल देखो तेल की धार देखो
April 16, 2008 at 7:06 am (Articles & Papers, Blogroll, CHAMBAL, HINDI, MADHYA PRADESH, MORENA, NEWS, PATRIKA, खाना खजाना, ग्वालियर समाचार, घर/गृहस्थी/परिवार, चम्बल, जबलपुर समाचार, बच्चों का कोना, भिण्ड, मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश समाचार, महिलाओं के लिये, मुरैना, मुरैना समाचार, राष्ट्रीय/अन्तर्र, रोजगार/कैरियर, लेख/आलेख/फीचर्स, लेख/आलेख/फीचर्स, व्यंग्य, समाचार, हास्य)
बाकी कुछ बचा सो मँहगाई मार गई ….आधी हकीकत आधा फसाना तेल देखो तेल की धार देखो
कड़वा सच
नरेन्द्र सिंह तोमर ‘’आनन्द’’
आज चारों ओर मंहगाई का हल्ला है, जिधर देखो उधर चिल्लपों मची है, सारे के सारे नेता गला फाड़ के नर्रा रहे हैं । नर्रा क्या डकरा रहे हैं, रोटी कपड़ा और मकान का गाना बजा रहे हैं बजा क्या जनता को सुना रहे हैं , देश का समूचा मीडिया महज भोंपू बन कर रह गया है, अरे भोंपू क्या सार्वजनिक मूत्रालय बन कर रह गया है, जो आता है टायलट कर जाता है, नेता छोटा हो चाहे बड़ा मीडिया भोंपू की तुरही में हल्की सी फूंक मार जाते हैं और मीडिया भनभना कर उनकी फूंक को सुर में बदल कर एम्पलीफाई कर देता है ।
धन्य है जगत नरायन, तुमसे तो नारद अच्छे थे, कम से कम खुद की कारीगरी तो दिखाते थे, अच्छे भले चलते फिरते मीडिया थे । अरे भईया माना विज्ञापन मजबूरी है लेकिन चारण भाट बन जाना तो मजबूरी नहीं हो सकती । जो सरकारों की सेवाओं में यस राजाओं (नेताओं) की चाटुकारिता में सवैये और कवित्त बॉंचने लगे ।
मंहगाई मंहगाई मंहगाई, कहॉं से आयी मंहगायी, बजट में तो कुछ नहीं बढ़ाया गया फिर ये मंहगाई कहॉं से आयी । जब बजट आने से तीन दिन पहले सारे बाजार का माल अण्डरग्राउण्ड हो गया था और सिगरेट माचिस जैसी चीजें ब्लैक में बिक रहीं थीं, तब कोई क्यों नहीं नर्राया मंहगाई मंहगाई ।
पिछले दस साल में जब सोने के दाम पॉंच हजार से पन्द्रह हजार तक आये तब कोई क्यों नहीं नर्राया मंहगाई मंहगाई मंहगाई । जब सरकारी अफसरों और नेताओं के वेतन भत्ते पिछले दस साल में दस दफे बढ़े तब कोई क्यों नहीं नर्राया मंहगाई मंहगाई मंहगाई ।
चम्बल घाटी का मुरैना जिला सरसों का सबसे बड़ा उत्पादक है, यहॉं सरसों के अखण्ड भण्डार हैं, सरसों से सरसब्ज इस जिले में जब सरसों का तेल 88 रूपये किलो बिका तो कोई क्यों नहीं नर्राया मंहगाई मंहगाई मंहगाई । सरसों के भण्डार तो आज भी इस जिले में किलो टनों में हैं, मगर किसान के यहॉं नहीं सेठजी के यहॉं, बावजूद इसके किसान के हाथ तो मुरैना जिला में अभी भी इतनी सरसों हैं कि कम से कम ग्वालियर चम्बल में तेल के दाम चौथाई पर ले आये । लेकिन सेठजी के गोदाम में तो सरसों के इतने अकूत भण्डार है ( किसे नहीं पता) कि सारे देश में तेल के दाम चौथाई करा दें ।
मुरैना से प्रतिदिन बाहर जाने वाले हजारों टन तेल को रूकवा क्यों नहीं देते नेता जी, अभी हाल पता चल जायेगा कि मंहगाई के पीछे असल राज क्या है । फिर नर्राना मंहगाई मंहगाई मंहगाई । पर कैसे रूकवाओगे नेताजी सेठ जी तो आपकी रिजर्व बैंक भी हैं और वोट बैंक भी । वही सेठजी तेल और सरसों दोनों को ब्लॉक कर के बैठे हैं महाराज ।
ये वही सेठ जी हैं गरीब के दुश्मन सेठों के मसीहा और नेताओं के रिजर्व बैंक, जिन्होंने चन्द साल पहले केन्द्र सरकार से खुले तेल की बिक्री पर रोक लगवा के अपने पाउचों में तेल बेचने की मंजूरी दिला ली थी, तब हम नर्राये थे खूब भभ्भर मचाया था और चम्बल के किसानों को उनके द्वारा ही पैदा की गयी सरसों का तेल खुद पिरवा कर खाने से रोकने और अपनी सरसों का तेल सेठ जी से पिरवा कर पाउच में तीन गुने जादा दामों पर खरीद कर खाने से हमने जैसे तैसे बचाया था । इसके चन्द सालों बाद सेठ जी ने फिर ड्राप्सी शिवपुरी जिले में फैलवायी थी और मुरैना के कलेक्टर से ऊपर ही ऊपर आर्डर निकलवा कर मुरैना जिला में खुले तेल की बिक्री बन्द करवाई थी तथा फिर पाउचों में तेल खपाया था, उस समय खुले बाजार में खुले तेल के दाम थे 28 रूपये किलो और सेठजी के पाउच का तेल था 70 रूपये प्रति किलो, लोगों ने उस भ्रष्ट कलेक्टर के रहते मजबूरी में सेठ जी का तेल झेला, हमने फिर ऊधम भभ्भर मचाया और कलेक्टर बदलते ही सेठजी का आर्डर निरस्त कराया ।
सेठ जी के किसी जमाने में अर्जुन सिंह ( वर्तमान केन्द्रीय मंत्री) जीजा हुआ करते थे, उसके बाद दिग्विजय सिंह भी कुछ समय सेठ जी के जीजा बने रहे, आजकल रूस्तम सिंह (म.प्र. के पंचायत मंत्री ) उनके जीजा हैं या क्या हैं पता नहीं, मगर दोनों की जोड़ी धरम वीर जैसी जोड़ी है, इत्ता पता है ।
सात अजूबे इस दुनिया में आठवीं इनकी जोड़ी, तोड़े से भई टूटे ना ये धरमवीर की जोड़ी । मुझे ये गाना बहुत पसन्द है । और इस जोड़ी पर फिट भी है ।
सेठजी के गोदाम तेल और सरसों से लबालब हैं नेता जी, सेठजी किलो टनों में तेल रोजाना बाहर भी भेज रहे हैं, उससे ज्यादा अण्डरग्राउण्ड दबाये भी बैठे हैं । दम है तो रोको मंहगाई, सेठ जी का तेल म.प्र. में भी बंटवा दोगे तो प्यारे म.प्र. की मंहगाई गारण्टी से खत्म हो जायेगी । गारण्टी क्या चैलेन्ज से खत्म हो जायेगी । लो एक पता तो बता दिया करो कार्यवाही, इसके बाद फिर और कई पते बतायेंगे और भी माल बतायेंगे, हम घटवायेंगे मंहगाई करो कार्रवाई , फिर उसके बाद नर्राना मंहगाई मंहगाई मंहमाई ।
जलसंसाधन मंत्री श्री मिश्रा चार संस्थाओं का आज एम्बुलेंस प्रदाय करेंगे
April 16, 2008 at 5:00 am (Articles & Papers)
जलसंसाधन मंत्री श्री मिश्रा चार संस्थाओं का आज एम्बुलेंस प्रदाय करेंगे
ग्वालियर 15 अप्रैल 08 । जल संसाधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री अनूप मिश्रा 16 अप्रैल 08 को सांय 5 बजे आर.टी.ओ. कार्यालय परिसर पडाव में केन्द्र सरकार से प्राप्त चार एम्बुलेंस संस्थाओं का प्रदाय करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री ध्यानेन्द्र सिंह करेंगे ।
दो गांवों में पेयजल परिवहन की अनुमति
April 16, 2008 at 4:58 am (Articles & Papers)
दो गांवों में पेयजल परिवहन की अनुमति
ग्वालियर 15 अप्रैल 08 । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा ने सूखा राहत क्षेत्र के तहत जिले की डबरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जरगांव के ग्राम इकहरा एवं जताहरा में 15 अप्रैल से पेयजल परिवहन की अनुमति मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनपद पंचायत डबरा के प्रस्ताव पर प्रदाय की गई है ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शर्मा ने इस संबंध में जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिये है कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल परिवहन हेतु कलेक्टर ग्वालियर द्वारा जारी वर्ष 2007-08 हेतु निर्धारित दरें ही लागू रहेंगी ।
जिले में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का उद्धाटन ग्वालियर में अब 26 अप्रैल को
April 16, 2008 at 4:54 am (Articles & Papers)
जिले में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का उद्धाटन ग्वालियर में अब 26 अप्रैल को
ग्वालियर 15 अप्रैल 08 । 16 अप्रैल 8 को ग्वालियर जिले में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का उद्धाटन समारोह अपरिहार्य कारणों से स्थगित हो गया है । योजना का उद्धाटन समारोह अब 26 अप्रैल 08 को दोपहर 12 बजे से फूलबाग मैदान ग्वालियर में किया जायेगा ।
जिला आपूर्ति नियंत्रक ग्वालियर ने इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया है कि वह अपने-अपने स्टाल लगाकर पोस्टर, बैनर तथा हैंडबिलों के माध्यम से लोगों को जानकारी दें ।
चराई गांव में नीम के पेड़ तले लगी ग्रामसभा में जिला कलेक्टर व सी.ई.ओ. भी शामिल हुये
April 16, 2008 at 4:52 am (Articles & Papers)
चराई गांव में नीम के पेड़ तले लगी ग्रामसभा में जिला कलेक्टर व सी.ई.ओ. भी शामिल हुये
ग्वालियर 15 अप्रैल 08 । जिले की जनपद पंचायत घाटीगांव के आदिवासी बहुल ग्राम चराई (रेंहट) में भी अन्य ग्रामों की भांति आज ग्रामसभा आयोजित हुई । लेकिन यहां की ग्रामसभा जिले की अन्य ग्रामों से अलहदा थी, क्योंकि चराई गांव में नीम के पेड़ तले लगी ग्रामसभा में जिला कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुये । चराईवासियों खासतौर पर आदिवासी महिलाओं ने जिला कलेक्टर की मौजूदगी का भरपूर फायदा उठाया । उन्होंने अपनी समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखा और उनका समाधान भी प्राप्त किया । उल्लेखनीय है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल से संपूर्ण प्रदेश की भांति ग्वालियर जिले में भी ग्रामसभायें आयोजित की जा रही हैं, जो आगामी 20 अप्रैल तक जारी रहेंगी । प्रदेश सरकार की पहल पर आयोजित की जा रही इन ग्रामसभाओं में खासतौर पर वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम, रोजगार गारण्टी योजना व मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की जानकारी दी जा रही है । साथ ही इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये जा रहे हैं ।
जिला कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव ने अनौपचारिक माहौल में ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी कठिनाईयों व समस्याओं को समझा और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिये । उन्होंने विशेष राजस्व अभियान के तहत अविवादित नामांतरण, बंटवारा व सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को समयबध्द कार्यक्रम के जरिये निराकृत करने की हिदायत विभागीय अधिकारियों को दी ।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा ने चराईवासियों को बताया कि वन अधिकार अधिनियम के तहत अनुसूचित जाति एवं अन्य परंपरागत वनवासियों को सबूत होने पर वन भूमि पर मालिकाना हक दिया जायेगा । संबंधित परिवार तीन माह तक अपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं । इस अधिनियम में ग्रामसभा सबसे महत्वपूर्ण इकाई है । उन्होंने ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के संबंध में जानकारी दी कि इस योजना में यदि आवेदन देने के 14 दिन तक ग्राम पंचायत काम नहीं देती हैं तो संबंधित को घर बैठे बिना काम के मजदूरी देने का प्रावधान है । अत: सभी लोग अपने-अपने जॉब कार्ड बनवायें और बैंक में खाते खुलवाने के लिये फोटोग्राफी अवश्य करायें ।
प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को सस्ती दर पर भोजन मुहैया कराने के लिये शुरू की गई मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की भी जानकारी चराई में लगी ग्रामसभा में दी गई । ग्रामीणों को बताया गया कि अब हरेक बी.पी.एल. परिवार को उचित मूल्य की दुकान से 3 रूपये प्रतिकिलो गेहूं व साढ़े चार रूपये प्रति किलोग्राम की दर से चावल मिलेगा ।
ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान जहां जननी सुरक्षा योजना की सराहना की वहीं जल स्तर नीचे चले जान से आई परेशानी भी व्यक्त की । जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को सलाह दी कि वे रोजगार गारण्टी योजना के तहत बड़े पैमाने पर जल संरचनायें बनायें, जिससे गांव का जल स्तर बढ़ सके ।
लोक उपयोगी सेवाओं हेतु स्थाई लोक अदालत की स्थापना
April 16, 2008 at 4:48 am (Articles & Papers)
लोक उपयोगी सेवाओं हेतु स्थाई लोक अदालत की स्थापना
ग्वालियर 14 अप्रैल 08 । जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अरूण प्रधान ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की 31 मार्च 08 की अधिसूचना द्वारा संपूर्ण ग्वालियर हेतु लोक उपयोगी सेवाओं बाबत स्थाई लोक अदालत का गठन किया गया है । स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सदस्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग होंगे । लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित पक्षकार वायु, सड़क या जलमार्ग द्वारा यात्रियों या माल के लिये यातायात सेवा, डाकतार या टेलीफोन सेवा, विद्युत, प्रकाश, जल का प्रदाय, सार्वजनिक मल वहन, स्वच्छता प्रणाली, बीमा सेवा, अस्पताल अथवा औषधालय सेवा से संबंधित प्रकरणों का निराकरण स्थाई लोक अदालत में मुकदमा पूर्व करा सकते हैं ।
संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज डबरा आयेंगे
April 16, 2008 at 4:46 am (Articles & Papers)
संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज डबरा आयेंगे
ग्वालियर 15 अप्रैल 08 । प्रदेश के संसदीय कार्य, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का 16 अप्रैल को सुबह 6 बजे सचखंड एक्सप्रेस से डबरा आगमन होगा । डॉ. मिश्रा इसी दिन सुबह 9 बजे ग्राम मगरोरा में हेमा श्री एग्रो पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे तथा दोपहर 1 बजे लखेश्वरी माता में दर्शनार्थ मंदिर जायेंगे ।
राजस्व राज्यमंत्री कुशवाह आज मंगल भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे
April 16, 2008 at 4:44 am (Articles & Papers)
राजस्व राज्यमंत्री कुशवाह आज मंगल भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे
ग्वालियर 14 अप्रैल 08 । राजस्व, वन, धर्मस्व राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह 16 अप्रैल को प्रात: 10 बजे वार्ड क्रमांक 60 गुडीगुडा का नाका शीतला मंदिर माता रोड़ पर खंचाजी बाबा की दरगाह के पास मंगल भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।
सिंधिया विद्यालय फोर्ट : अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रों की प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को
April 16, 2008 at 4:43 am (Articles & Papers)
सिंधिया विद्यालय फोर्ट : अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रों की प्रवेश परीक्षा 23 अप्रैल को
ग्वालियर 15 अप्रैल 08 । सिंधिया स्कूल फोर्ट ग्वालियर में अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों की प्रवेश परीक्षा की तिथि में परिवर्तन करते हुये अब 19 अप्रैल के स्थान पर 23 अप्रैल 08 निर्धारित कर दी गई है । यह जानकारी संभागीय उपायुक्त आदिवासी तथा अनुसूचित जाति विकास ग्वालियर चंबल संभाग ने दी है । उन्होंने कहा कि परीक्षा बुधवार 23 अप्रैल को सिंधिया स्कूल फोर्ट में प्रात: 10 बजे से होगी । साथ ही उन्होंने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों एवं उनके अविभावकों से छात्रों के रोल नंबर जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण ग्वालियर के कार्यालय से प्राप्त करने की अपील की है । संबंधित छात्र एवं अभिभावक अधिक जानकारी के लिये भी जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण कार्यालय ग्वालियर के दूरभाष क्रमांक 0751-330948 एवं 4086767 पर संपर्क साध सकते हैं ।



