मुरैना उपजेल से शातिर कैदी फरार, लापता कैदी की जमानत हुयी
पहले भी भाग चुका है जी आर.पी. थाने से और किशोर जेल से
तहसील ब्यूरो, मुरैना
मुरैना 20 अप्रेल 08, कल मुरैना उपजेल में हुये एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम में एक कैदी जेल से फरार हो गया । फरार कैदी को तलाश पाने में नाकाम जेल प्रशासन ने आनन फानन में कैदी की फर्जी जमानत करवा कर जमानत भी भरवा दी और उसे जमानत पर रिहा बता दिया ।
विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दीपा उर्फ बहरा बाल्मीक नामक कैदी मुरैना जेल से भाग निकला यह कैदी 25 बी और धारा 109 के तहत जेल में कुछ समय से बन्द था । कल जेल परिसर की सफाई के लिये कुछ कैदीयों को निकाला गया था, जिसमें अन्य कैदी तो जेल गार्ड के साथ काम के बाद वापस लौट आये लेकिन दीपा उर्फ बहरा बाल्मीक नामक कैदी गार्ड के साथ वापस नहीं लौटा जिसमें कुछ संतरी ऐसे भी उस समय ड्यूटी पर थे जो नियमित नहीं थे और घटे घटनाक्रम से उनकी नौकरी पर बन आयी थी । ऐसे में जेल प्रशासन ने आनन फानन में मुरैना जे.एम.एफ.सी. कोर्ट से फरार कैदी की जमानत भी खुद करवायी और उसे भरवा भी खुद ही दिया । बाद में उसे जेल से जमानत पर रिहा दिखा कर मामले को रफा दफा कर दिया ।
बाद में इसी घटनाक्रम को जेल प्रशासन ने अन्य कैदी हीरो उर्फ पप्पू बाल्मीक नामक कैदी के साथ घटा हुआ बता कर अखबारों में नकली खबर छपवा दी, हीरो उर्फ पप्पू बाल्मीक नामक कैदी अभी भी जेल में ही बन्द है और फरार हुआ कैदी दीपा उर्फ बहरा बाल्मीक नामक कैदी है ।
दीपा उर्फ बहरा बाल्मीक नामक कैदी पहले भी जी.आर.पी. थाने से और किशोर जेल से इसी प्रकार फरार हो चुका है ।
मुरैना उपजेल से शातिर कैदी फरार, लापता कैदी की जमानत हुयी
April 20, 2008 at 7:49 pm (Articles & Papers, Blogroll, CHAMBAL, HINDI, MADHYA PRADESH, MORENA, NEWS, PATRIKA, खाना खजाना, ग्वालियर समाचार, घर/गृहस्थी/परिवार, चम्बल, जबलपुर समाचार, बच्चों का कोना, भिण्ड, मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश समाचार, महिलाओं के लिये, मुरैना, मुरैना समाचार, राष्ट्रीय/अन्तर्र, रोजगार/कैरियर, लेख/आलेख/फीचर्स, लेख/आलेख/फीचर्स, व्यंग्य, समाचार, हास्य)
संभाग में 10 हजार 427 बालिकाओं को निशुल्क सायकिल वितरण
April 20, 2008 at 6:22 am (Articles & Papers)
संभाग में 10 हजार 427 बालिकाओं को निशुल्क सायकिल वितरण
ग्वालियर 19 अप्रैल 08 । ग्वालियर संभाग में चालू शिक्षण सत्र के दौरान बालिकाओं को निशुल्क सायकिल प्रदाय योजना के तहत 10 हजार 427 बालिकाओं को निशुल्क सायकिल वितरित की गई हैं । इसमें 6 हजार 908 बालिकायें कक्षा नवीं और 3 हजार 519 बालिकायें कक्षा छटवीं की हैं ।
कक्षा नवीं की 6 हजार 908 बालिकाओं में एक हजार 718 बालिकायें अनुसूचित जाति की, 152 बालिकायें अनुसूचित जनजाति और 5 हजार 38 बालिकायें अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की हैं । इसी तरह कक्षा छटवीं की 2 हजार 519 बालिकाओं में 2 हजार 419 बालिकायें अनुसूचित जाति, 11 हजार बालिकायें अनुसूचित जनजाति की हैं जिन्हें निशुल्क सायकिल देकर लाभान्वित किया गया है ।
संभाग में कक्षा नवीं की लाभान्वित छात्राओं में सर्वाधिक 2 हजार 656 छात्रायें शिवपुरी जिले से लाभान्वित की गई है इसमें 692 छात्रायें अनुसूचित जाति, 65 छात्रायें अनुसूचित जनजाति और एक हजार 894 छात्रायें पिछडा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की है । ग्वालियर जिले में लाभान्वित एक हजार 189 छात्राओं में 428 छात्रायें अनुसूचित जाति, 14 छात्रायें अनुसूचित जनजाति और 727 छात्रायें पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की है । गुना जिले में लाभान्वित 690 छात्राओं में 95 अनुसूचित जाति, 45 अनुसूचित जनजाति और 550 पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की छात्रायें हैं । दतिया जिले में लाभान्वित एक हजार 617 छात्राओं में 384 छात्रायें अनुसूचित जाति, 8 अनुसूचित जनजाति और एक हजार 225 छात्रायें पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की हैं । अशोकनगर जिले में लाभान्वित 776 छात्राओं में 119 छात्रायें अनुसूचित जाति, 20 अनुसूचित जनजाति और 637 पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की छात्रायें हैं ।
कक्षा छटवीं की लाभान्वित छात्राओं में सर्वाधिक एक हजार 880 छात्रायें शिवपुरी जिले में लाभान्वित हुई हैं। इनमें एक हजार 374 छात्रायें अनुसूचित जाति, 506 अनुसूचित जनजाति की हैं । दतिया जिले में 959 लाभान्वित छात्राओं में 516 छात्रायें अनुसूचित जाति, 443 अनुसूचित जनजाति की छात्रायें हैं । ग्वालियर जिले में लाभान्वित 580 छात्राओं में अनुसूचित जाति की 430, अनुसूचित जनजाति की 150 तथा दतिया जिले में लाभान्वित 100 छात्राओं में अनुसूचित जाति की 99 छात्राओं, और अनुसूचित जनजाति की एक छात्रा को निशुल्क सायकिल वितरण कर लाभान्वित किया गया है ।
शेष रहे मतदाताओं के परिचय पत्र के लिये आज भी होगी फोटोग्राफी
April 20, 2008 at 6:20 am (Articles & Papers)
शेष रहे मतदाताओं के परिचय पत्र के लिये आज भी होगी फोटोग्राफी
ग्वालियर 19 अप्रैल 08 । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिले में अवशेष मतदाताओं के फोटो परिचय-पत्र तैयार कराने का कार्य जारी है । इस अनुक्रम में विधानसभा क्षेत्रवार एवं मतदान केन्द्रवार फोटोग्राफी जारी है । रविवार 20 अप्रैल को फोटोग्राफी का कार्य प्रात: 8 बजे से सांयकाल 6 बजे तक संपन्न कराया जायेगा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश श्रीवास्तव ने ऐसे मतदाताओं से जिन्हें अब तक परिचय पत्र प्राप्त नहीं हुये हैं अथवा परिचय पत्रों में त्रुटि है उनसे फोटोग्राफी कराने की अपील की है । जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में तो अंकित हैं लेकिन मतदाता सूची में उनके नाम के सामने फोटो अंकित नहीं है। जिन्हें फोटो परिचय पत्र प्राप्त हुये हैं और फोटो परिचय-पत्र में प्रविष्टियों में अथवा फोटो में कोई गलती है। जिन मतदाताओं द्वारा डुप्लीकेट कार्ड बनवाने हेतु पूर्व में फोटो खिचवाया या फोटो दिया गया था और उन्हें फोटो परिचय पत्र तैयार होकर प्राप्त नहीं हुये हैं । मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं हैं और वे अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराना चाहते हैं । उन सभी से भी कलेक्टर ने अपील की है कि वे फोटोग्राफी स्थलों पर उपस्थित होकर निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करें तथा आवेदन पत्र के साथ यदि फोटो उपलब्ध है तो फोटो चस्पा करके नियुक्त कर्मचारियों को उपलब्ध करावें । यदि फोटो नहीं है तो अपने-अपने फोटो अनिवार्य रूप से खिंचाये ताकि मतदाता पहचान पत्र तैयार कराये जा सकें ।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को 15- ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 23 से 25 तक के मतदाताओं के लिये नशामुक्ति केन्द्र जेल रोड़ ग्वालियर, मतदान केन्द्र क्रमांक 152 और 153 के मतदाताओं के लिये जाटवों की धर्मशाला रपट मुरार, मतदान केन्द्र केन्द्र क्रमांक 96 से 100 तक के मतदाताओं के लिये एम.बी. लिटिल विद्यालय गदाईपुरा में फोटोग्राफी होगी । इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 16 लश्कर पूर्व के मतदान केन्द्र क्रमांक 43,44 तथा 46 से 52 तक के मतदाताओं के लिये दिगंबर जैन खण्डेलवाल बीसपंथी चंपाबाग धर्मशाला नई सड़क, लश्कर में फोटोग्राफी होगी । विधानसभा क्षेत्र 17 लश्कर पश्चिम के मतदान केन्द्र क्रमांक 47, 48 तथा 53 से 56 तक के मतदाताओं के लिये शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन तारागंज लश्कर में फोटोग्राफी की जायेगी। विधानसभा क्षेत्र 18 मुरार के लिये मतदान केन्द्र क्रमांक 39,40 तथा 42 से 45 तक के मतदाताओं के लिये शासकीय माध्यमिक केन्टोमेंट मुरार, मतदान केन्द्र क्रमांक 103 के मतदाताओं के लिये पंचायत भवन पटेल का पुरा, मतदान केन्द्र क्रमांक 156 और 157 के मतदाताओं के लिये शासकीय प्राथमिक विद्यालय सिरसौद में फोटो खिचेगी । विधानसभा क्षेत्र 19 गिर्द के मतदान केन्द्र क्रमांक 26 के मतदाताओं के लिये प्राथमिक विद्यालय भवन बन्हेरी, मतदान केन्द्र क्रमांक 90 के मतदाताओं के लिये पंचायत भवन गंगामालनपुर, मतदान केन्द्र 152 से 154 तक के मतदाताओं के लिये नवीन माध्यमिक विद्यालय भवन ईटमा में फोटो खिचेगी तथा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 20 डबरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 43 से 48 तक के मतदाताओं के लिये शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन रही एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 163 से 166 तक के मतदाताओं के लिये ग्राम पंचायत भवन बुर्जुग में फोटोग्राफी दल उपलब्ध रहेंगें ।
घर में धन बढ़ने पर क्या करें
April 20, 2008 at 6:10 am (Articles & Papers)
जो जल बाढ़े नाव में और घर में बाढ़े दाम । दोऊ हाथ उलीचिये यही सयानो काम ।।
यदि नाव में जल बढ़ जाये, और घर में धन बढ़ जाये तो दोनों हाथों से उसे उलीचना शुरू कर देना चाहिये, चतुर मनुष्यों के यही लक्षण हैं । - घाघ भड्डरी की कहावत



