विशेष महिला पढ़ना-बढ़ना अभियान के तहत ग्राम प्रभारी एवं प्रेरकों को प्रशिक्षण 24 अप्रैल को

विशेष महिला पढ़ना-बढ़ना अभियान के तहत ग्राम प्रभारी एवं प्रेरकों को प्रशिक्षण 24 अप्रैल को

ग्वालियर 21 अप्रैल 08 । जिले में विशेष महिला पढ़ना-बढ़ना अभियान के द्वितीय चरण के तहत संचालित साक्षरता कक्षाओं की प्रवेशिका भाग एक में अध्ययनरत 11987 शिक्षार्थियों को 29 अप्रैल को मूल्यांकन कराया जायेगा । उक्त मूल्याकंन के पूर्व मूल्याकंन हेतु ग्राम प्रभारी शिक्षकों एवं प्रेरकों को 24 अप्रैल को जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा । मूल्याकंन का कार्य 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पन्न कराया जायेगा । जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी एवं सचिव जिला साक्षरता समिति, ग्वालियर श्री ए.के. सिंह चौहान ने बताया कि मूल्याकंन किसी सार्वजनिक स्थल जैसे शाला इत्यादि में ग्राम पंचायत के सदस्य, पालक शिक्षक संघ अथवा पढ़ना-बढ़ना संघ के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे । मूल्याकंन कार्य की मॉनिटरिंग हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर से टीमों का गठन भी किया जा रहा है । मूल्याकंन शत-प्रतिशत शिक्षार्थियों का कराया जायेगा ।

 

शा.प्रा.वि पागनवीसी का प्रधान अध्यापक कटारिया निलंबित

शा.प्रा.वि पागनवीसी का प्रधान अध्यापक कटारिया निलंबित

ग्वालियर 21 अप्रैल 08 । कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव ने जिले की विधानासभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियां एवं फोटो परिचय पत्र तैयार किये जाने हेतु नियुक्त किये गये सहायक शिक्षक को कार्य मुक्त नहीं करने एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियत 1965 के नियम 3 का उल्लघंन करने के आरोप में शासकीय प्राथमिक विद्यालय पागनवीसी लश्कर के प्रधान अध्यापक रमाशंकर कटारिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।

       निलबंन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुरार निर्धारित किया गया है । गौरतलब है कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय पागनवीसी लश्कर के सहायक शिक्षक श्री मदन मोहन शर्मा की अन्य शिक्षकों के साथ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियां एवं फोटो परिचय पत्र तैयार कराने के कार्य के लिये कार्यमुक्त करने के लिये  विद्यालय के प्रधान अध्यापक को निर्देशित किया गया था, लेकिन इनके द्वारा आदेश की अवहेलना की गई । 

 

गेहूं बेचने वाले कृषकों को उसी दिन भुगतान हो – कलेक्‍टर श्रीवास्तव

गेहूं बेचने वाले कृषकों को उसी दिन भुगतान हो कलेक्‍टर श्रीवास्तव

ग्वालियर 21 अप्रैल 08 । कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव ने जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रगति की समीक्षा करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर उसी दिन कृषकों को भुगतान सुनिश्चित किया जाये । इस कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरूध्द कार्यवाही की जायेगी

 

       कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव  आज राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान सिटी सेंटर ग्वालियर में जिले में शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे । बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा, जिला खाद्य नियंत्रक श्रीमती ज्योति (शाह) नरवारिया, अपर कलेक्टर श्री वेदप्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

       कलेक्टर श्रीवास्तव ने जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जन किये जा रहे गेहूं की प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि फेयर एवरेज क्वालिटी (एफ.ए.क्यू) से निम्न स्तर का गेहूं 1100 रूपये प्रति क्विंटल से कम दर पर खरीदने पर गेहूं के तीन नमूने लेकर  कलेक्टर को प्रस्तुत किये जाने के अधिकारियों को निर्देश दिये ।

       उन्होंने जिले में गेहूं भंडारण किये जाने के निर्देश देते हुये कहा कि जिले में 36 हजार मैट्रिक टन गेहूं भंडारण की क्षमता है लेकिन भंडारण की और अधिक आवश्यकता को देखते हुये संबंधित एजेन्सियां सरकारी भवन किराये से लेकर भंडारण की व्यवस्था कर सकती हैं । कलेक्टर ने कहा कि आगामी 30 दिनों में गेहूं उपार्जन की संभावना को देखते हुये वारदाने का आंकलन कर प्रस्ताव आयुक्त खाद्य एवं आपूर्ति को भेजा जाये । कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ऐसे सहकारी समितियां जिनकी साख सीमा स्वीकृत नहीं है उन समितियों की साख सीमा तत्काल स्वीकृत करें ।

       बैठक में जिला खाद्य नियंत्रक श्रीमती नरवारिया ने बताया गया कि ग्वालियर में 48 केन्द्रों तथा 20 कर्मिशियल एजेन्टों के माध्यम से गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है । सभी केन्द्रों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं तथा सहकारिता खाद्य एवं राजस्व के वरिष्ठ अधिकारियों का दल गठित कर उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है ।  यह दल अपना प्रतिवेदन जिला खाद्य नियंत्रक को देंगे । सतत् निगरानी के लिये जिला स्तर पर नियंत्रण केन्द्र स्थापित किया गया है फिर भी किसी कृषक को इस मामले में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर वह सीधे जिला एवं खाद्य नियंत्रक को दूरभाष क्रमांक 0751-2446260 अथवा उनके मोबाईल क्रमांक 94253-43014 पर संपर्क कर समस्या का त्वरित निराकरण करवा सकते हैं ।

       उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं उपार्जन हेतु वर्तमान में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा 25 हजार, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 35 हजार और राष्ट्रीय विपणन संघ द्वारा 15 हजार वारदाने की व्यवस्था की गई है ।

 

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ ग्वालियर में 27 अप्रैल को

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ ग्वालियर में 27 अप्रैल को

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश

ग्वालियर 21 अप्रैल 08 । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मेला ग्राउण्ड ग्वालियर में आयोजित एक भव्य समारोह में किया जायेगा । उक्त आशय की जानकारी कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव ने जिले में योजना की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आज राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान सिटी सेंटर ग्वालियर में आयोजित बैठक में दी । बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति शाह नरवारिया, अपर कलेक्टर श्री वेदप्रकाश, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित संबंधति विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

       कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि जिले में इस योजना का शुभारंभ 26 अप्रैल को किया जाना था, जो अब 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मेला ग्राउण्ड ग्वालियर में किया जायेगा । उन्होंने कहा कि योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जिले में 25 से 30 हजार परिवारों को रियायती दरों पर, जिसमें 3 रूपये प्रति किलो के मान से गेहूं एवं 4 रूपये 50 पैसे प्रति किलो के मान से चावल के रूप में कुल 20 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा ।

       श्री श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत एक भव्य समारोह के रूप में की जायेगी । जिसमें गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के साथ-साथ जिला निगरानी समिति एवं दीनदयाल अन्त्योदय समिति के सदस्यगण सहित जिले के समस्त विधायक, मंत्रीगण तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे । कलेक्टर ने सुव्यवस्थित आयोजन हेतु समितियों का गठन कर अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये ।

       श्री श्रीवास्तव ने जिले की सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री अन्नूपर्णा योजना के हितग्राहियों को समारोह तक लाने एवं ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें । इस कार्य में स्थानीय स्तर पर सहकारिता, महिला एवं बाल विकास एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के मैदानी कर्मचारियों का भी सहयोग लें तथा संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) समन्वय कर समीक्षा भी करें । उन्हाेंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की जानकारी लोगों को पोस्टर्स, बैनर्स तथा दीवार लेखन के माध्यम से भी दी जाये । जिससे मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत सभी बी.पी.एल. परिवारों को रियायती दरों पर खाद्यान्न मिलने की जानकारी हो सकेगी ।

       कलेक्टर श्रीवास्तव ने समारोह स्थल में आने वाले हितग्राहियों के लिये भोजन के साथ-साथ पेयजल, प्रकाश तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधायें सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये । जिससे आने वाले हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि समारोह स्थल पर प्राथमिक उपचार के साथ-साथ आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं सहित चिकित्सकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाये तथा स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाये । 

अन्नपूर्णा योजना में 14 किलो गेहूं और 6 किलो चावल मिलेगा

       जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति शाह नरवारिया ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत बी.पी.एल. कार्डधारियों को प्रति परिवार 20 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा । जिमसें 14 किलोग्राम गेहूं एवं 6 किलोग्राम चावल बैगों में प्रदाय किया जायेगा । अन्नपूर्णा योजना के तहत जिले में अप्रैल माह के लिये 510 मेट्रिक टन गेहूं और 217 मेट्रिक टन चावल का आवंटन जारी किया जा चुका है ।

 

शेष रहे मतदाताओं की आज भी होगी फोटोग्राफी

शेष रहे मतदाताओं की आज भी होगी फोटोग्राफी

ग्वालियर 21 अप्रैल 08 । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिले में अवशेष मतदाताओं के फोटो परिचय-पत्र तैयार कराने का कार्य जारी है । इस अनुक्रम में विधानसभा क्षेत्रवार एवं मतदान केन्द्रवार फोटोग्राफी जारी है । मंगलवार 22 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से सांयकाल 6 बजे तक मतदाताओं की फोटोग्राफी का कार्य संपन्न कराया जायेगा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश श्रीवास्तव ने ऐसे मतदाताओं से जिन्हें अब तक परिचय पत्र प्राप्त नहीं हुये हैं अथवा परिचय पत्रों में त्रुटि है उनसे फोटोग्राफी कराने की अपील की है । जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में तो अंकित हैं लेकिन मतदाता सूची में उनके नाम के सामने फोटो अंकित नहीं है। जिन्हें फोटो परिचय पत्र प्राप्त हुये हैं और फोटो परिचय-पत्र में प्रविष्टियों में अथवा फोटो में कोई गलती है। जिन मतदाताओं द्वारा डुप्लीकेट कार्ड बनवाने हेतु पूर्व में फोटो खिचवाया या फोटो दिया गया था और उन्हें फोटो परिचय पत्र तैयार होकर प्राप्त नहीं हुये हैं। मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं हैं और वे अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराना चाहते हैं । उन सभी से भी कलेक्टर ने अपील की है कि वे फोटोग्राफी स्थलों पर उपस्थित होकर निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करें तथा आवेदन पत्र के साथ यदि फोटो उपलब्ध है तो फोटो चस्पा करके नियुक्त कर्मचारियों को उपलब्ध करावें । यदि फोटो नहीं है तो अपने-अपने फोटो अनिवार्य रूप से खिंचवायें ताकि मतदाता पहचान पत्र तैयार कराये जा सकें ।

       जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को 15- ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 23 से 25 तक के मतदाताओं के लिये नशामुक्ति केन्द्र जेल रोड़ ग्वालियर, मतदान केन्द्र क्रमांक 154 और 159 तक के मतदाताओं के लिये नगर निगम कार्यालय ठाठीपुर मुरार, मतदान केन्द्र केन्द्र क्रमांक 96 से 100 तक के मतदाताओं के लिये एम.बी. लिटिल विद्यालय गदाईपुरा में फोटोग्राफी होगी । इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 16 लश्कर पूर्व के मतदान केन्द्र क्रमांक 67 से 77 तक के मतदाताओं के लिये शा.कन्या उ.मा.वि रेलवे कॉलोनी तानसेन रोड़ ग्वालियर में फोटोग्राफी होगी । विधानसभा क्षेत्र 17 लश्कर पश्चिम के मतदान केन्द्र क्रमांक 57 से 60 एवं 64 से 69 तक के मतदाताओं के लिये इंजीनियरिंग उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मामा का बाजार लश्कर में फोटोग्राफी की जायेगी। विधानसभा क्षेत्र 18 मुरार के लिये मतदान केन्द्र क्रमांक 39,40 तथा 42 से 45 तक के मतदाताओं के लिये शासकीय माध्यमिक केन्टोमेंट मुरार, मतदान केन्द्र क्रमांक 105 और 106 के मतदाताओं के लिये शासकीय प्राथमिक विद्यालय गिरगांव, मतदान केन्द्र क्रमांक 159 और 160 के मतदाताओं के लिये शासकीय प्राथमिक विद्यालय इकहरा में फोटो खिचेगी । विधानसभा क्षेत्र 19 गिदर्_र् के मतदान केन्द्र क्रमांक 28 और 29 के मतदाताओं के लिये पंचायत भवन संभराई, मतदान केन्द्र क्रमांक 92 और 93 के मतदाताओं के लिये पंचायत भवन सिगौरा, मतदान केन्द्र 155 और 156 के मतदाताओं के लिये प्राथमिक विद्यालय भवन भैंगना में फोटो खिचेगी तथा विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 20 डबरा के मतदान केन्द्र क्रमांक 43 से 48 तक के मतदाताओं के लिये शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन रही एवं मतदान केन्द्र क्रमांक 167 से 170 तक के मतदाताओं के लिये मनोरंजन भवन शरणागत् में फोटोग्राफी दल उपलब्ध रहेंगें ।

भगवान किस मंदिर में मिलेंगे

हरि व्‍यापक सर्वत्र समाना । प्रेम सों प्रकट होंहिं मैं जाना ।।

भगवान तो सभी जगह समान रूप से व्‍याप्‍त हैं, वे केवल प्रेम से ही कहीं भी प्रकट किये जा सकते हैं  - गोस्‍वामी तुलसीदास, रामचरित मानस

मंदिर तो भगवान का कैदखाना है, गरीब की झोंपड़ी और भक्‍त का हृदय ही भगवान का घर अर्थात मंदिर है उनकी उपस्थिति तो जगत के कण कण में है संकलित