ग्रहों की उलटफेरी का तगड़ा खेल चालू हुआ, होगी भारी उथल पुथल

ग्रहों की उलटफेरी का तगड़ा खेल चालू हुआ, होगी भारी उथल पुथल

तेजी मन्‍दी सहित राजनीतिक द्वंद्ध बढ़ेगा, पूरी तरह बदलेगी गोचर की तस्‍वीर आने वाले दिन लायेंगे जन्‍म कुण्‍डलियों में तूफान

नरेन्‍द्र सिंह तोमर आनन्‍द

भाग-1

कुछ अर्से से परेशान चल रहे लोगों को जहॉं अब राहत मिल सकती है वहीं चन्‍द अर्से से मजे मार रहे लोगों के लिये परेशानी का दौर शुरू हो सकता है । तकदीरी आसमान में भारी उलटफेरी शुरू हो चुकी है और लगभग सारे ही ग्रह आने वाले चन्‍द रोज के भीतर अपने अपने ठीये यानि स्‍थान परिवर्तन करेंगे या उनकी स्थिति परिवर्तन होगा । कुल मिला कर सारे ग्रह किसी न किसी बदलाव पर चल रहे हैं और इस भारी उलटफेर का हेर फेर भी आम आदमी और सांसारिक परिदृश्‍य पर भी व्‍यापक प्रभाव डालने वाला होगा ।

मजे की बात ये है कि यह बदलाव 25 अप्रेल से ही चालू हो चुका है और आने वाले लगभग 20-25 दिनों तक यह लगातार चलेगा । जिस श्‍ानि ने वक्री होकर तेल और लोहे को आसमान की ऊंचाईयों पर ले जाकर मंहगाई बढ़ा कर आम आदमी की पहुँच से बाहर कर दिया था, ज्‍योतिषीय विवेचना के अनुसार यही शनि आने वाली 3 मई को वापस मार्गी गति पर आ रहे हैं, इनकी वक्री गति समाप्‍त होकर मार्गी होते ही तेल और लोहे को वापस जमीन का रूख करना पड़ेगा वहीं अन्‍य ग्रहों की मार के चलते इन्‍हें भारी मन्‍दी के दौर से भी गुजरना पड़ सकता है ।

कौन कब कैसे बदलेगा

शुक्र 25 अप्रेल को मीन राशि से मेष में प्रवेश कर चुके हैं

बुध अतिचारी गति से चल रहे हैं, 14 अप्रेल को मेष राशि में प्रवेश किया था, अस्‍त चल रहे थे, 27 अप्रेल को बुधोदय हो चुका है, और 29 अप्रेल को मेष राशि छोड़कर वृष राशि में प्रवेश करेंगे । 6 जुलाई तक वृष राशि में ही अस्‍त उदय वक्री मार्गी होकर डटे रहेंगे ।

मंगल 28 अप्रेल को मिथुन राशि छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे । 21 जून तक कर्क में ही टिके रहेंगे ।सूर्य वर्तमान में मेष राशि में गोचर है, 14 मई से वृष राशि में चले जायेंगे ।

राहू वर्तमान में कुंभ राशि में हैं 30 अप्रेल से मकर राशि में आ जायेंगे ।केतु वर्तमान में सिंह राशि में हैं 30 अप्रेल से कर्क राशि में आ जायेंगे ।

गुरू वर्तमान में मार्गी गति से धनु राशि में गतिशील हैं, 9 मई से धनु राशि में ही वक्री हो जायेंगे और 10 डिग्री से अधिक तक पीछे जाकर लगभग एक तिहाई चाल पलटेंगे ।

शनि वर्तमान में सिंह राशि में होकर, वक्री गति से 7 डिग्री तक पीछे आ गये हैं, 3 मई से मार्गी हो जायेंगे और आगे बढ़ना दोबारा शुरू करेंगे । 17 अगस्‍त से अस्‍त होकर 21 सितम्‍बर को पुन: उदित होंगे, और 31 दिसम्‍बर 2008 तक मार्गी गति में ही बने रह कर 27 डिग्री तक ऊपर चढ़ जायेंगे ।

चन्‍द्र विशद व बड़ी विवेचनाओं में गण्‍यमान्‍य नहीं । हर सवा दो दिन में राशि परिवर्तन स्‍वाभाविक चाल है ।

पूरे के पूरे नौ ग्रहों के इस भारी फेर बदल का विहंगम दृष्टिपात और सिंहावलोकन जिस भारी उथल पुथल और उलटफेरी की ओर इशारा करता है, वह काफी चौंकाने वाली और व्‍यापक रूप से प्रभावकारी है । जहॉं सस्‍ते मन्‍दे, मंहगाई और सस्‍ताई का खेल अब उल्‍टा पुल्‍टा होगा वहीं, ग्रहों की स्थिति गोचरवश जो प्रबल व प्रभावकारी स्थिति में चल रहे थे या चल रहे हैं, यदि उनकी जन्‍म कुण्‍डली में ग्रहों की स्थिति ठीक ठाक नहीं तो उन्‍हें पराभव या कष्‍टकारी स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है । बिल्‍कुल ऐसा ही उन लोगों के लिये भी है जिनका वर्तमान समय गोचर के अनुसार ठीक नहीं है, यदि उनकी जन्‍म कुण्‍डली में ग्रहों की स्थिति ठीक ठाक है तो उनके उत्‍थान का वक्‍त आ गया है अन्‍यथा और भी अधिक बुरी स्थिति हो सकती है ।

क्रमश : अगले अंक में जारी ….

ग्रहों की उलटफेरी का तगड़ा खेल चालू हुआ, होगी भारी उथल पुथल

ग्रहों की उलटफेरी का तगड़ा खेल चालू हुआ, होगी भारी उथल पुथल

तेजी मन्‍दी सहित राजनीतिक द्वंद्ध बढ़ेगा, पूरी तरह बदलेगी गोचर की तस्‍वीर आने वाले दिन लायेंगे जन्‍म कुण्‍डलियों में तूफान

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ‘’आनन्‍द’’

भाग-1

कुछ अर्से से परेशान चल रहे लोगों को जहॉं अब राहत मिल सकती है वहीं चन्‍द अर्से से मजे मार रहे लोगों के लिये परेशानी का दौर शुरू हो सकता है । तकदीरी आसमान में भारी उलटफेरी शुरू हो चुकी है और लगभग सारे ही ग्रह आने वाले चन्‍द रोज के भीतर अपने अपने ठीये यानि स्‍थान परिवर्तन करेंगे या उनकी स्थिति परिवर्तन होगा । कुल मिला कर सारे ग्रह किसी न किसी बदलाव पर चल रहे हैं और इस भारी उलटफेर का हेर फेर भी आम आदमी और सांसारिक परिदृश्‍य पर भी व्‍यापक प्रभाव डालने वाला होगा ।

मजे की बात ये है कि यह बदलाव 25 अप्रेल से ही चालू हो चुका है और आने वाले लगभग 20-25 दिनों तक यह लगातार चलेगा । जिस श्‍ानि ने वक्री होकर तेल और लोहे को आसमान की ऊंचाईयों पर ले जाकर मंहगाई बढ़ा कर आम आदमी की पहुँच से बाहर कर दिया था, ज्‍योतिषीय विवेचना के अनुसार यही शनि आने वाली 3 मई को वापस मार्गी गति पर आ रहे हैं, इनकी वक्री गति समाप्‍त होकर मार्गी होते ही तेल और लोहे को वापस जमीन का रूख करना पड़ेगा वहीं अन्‍य ग्रहों की मार के चलते इन्‍हें भारी मन्‍दी के दौर से भी गुजरना पड़ सकता है ।

कौन कब कैसे बदलेगा

शुक्र 25 अप्रेल को मीन राशि से मेष में प्रवेश कर चुके हैं

बुध अतिचारी गति से चल रहे हैं, 14 अप्रेल को मेष राशि में प्रवेश किया था, अस्‍त चल रहे थे, 27 अप्रेल को बुधोदय हो चुका है, और 29 अप्रेल को मेष राशि छोड़कर वृष राशि में प्रवेश करेंगे । 6 जुलाई तक वृष राशि में ही अस्‍त उदय वक्री मार्गी होकर डटे रहेंगे ।

मंगल 28 अप्रेल को मिथुन राशि छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे । 21 जून तक कर्क में ही टिके रहेंगे ।

सूर्य वर्तमान में मेष राशि में गोचर है, 14 मई से वृष राशि में चले जायेंगे ।

राहू वर्तमान में कुंभ राशि में हैं 30 अप्रेल से मकर राशि में आ जायेंगे ।

केतु वर्तमान में सिंह राशि में हैं 30 अप्रेल से कर्क राशि में आ जायेंगे ।

गुरू वर्तमान में मार्गी गति से धनु राशि में गतिशील हैं, 9 मई से धनु राशि में ही वक्री हो जायेंगे और 10 डिग्री से अधिक तक पीछे जाकर लगभग एक तिहाई चाल पलटेंगे ।

शनि वर्तमान में सिंह राशि में होकर, वक्री गति से 7 डिग्री तक पीछे आ गये हैं, 3 मई से मार्गी हो जायेंगे और आगे बढ़ना दोबारा शुरू करेंगे । 17 अगस्‍त से अस्‍त होकर 21 सितम्‍बर को पुन: उदित होंगे, और 31 दिसम्‍बर 2008 तक मार्गी गति में ही बने रह कर 27 डिग्री तक ऊपर चढ़ जायेंगे ।

चन्‍द्र विशद व बड़ी विवेचनाओं में गण्‍यमान्‍य नहीं । हर सवा दो दिन में राशि परिवर्तन स्‍वाभाविक चाल है ।

पूरे के पूरे नौ ग्रहों के इस भारी फेर बदल का विहंगम दृष्टिपात और सिंहावलोकन जिस भारी उथल पुथल और उलटफेरी की ओर इशारा करता है, वह काफी चौंकाने वाली और व्‍यापक रूप से प्रभावकारी है । जहॉं सस्‍ते मन्‍दे, मंहगाई और सस्‍ताई का खेल अब उल्‍टा पुल्‍टा होगा वहीं, ग्रहों की स्थिति गोचरवश जो प्रबल व प्रभावकारी स्थिति में चल रहे थे या चल रहे हैं, यदि उनकी जन्‍म कुण्‍डली में ग्रहों की स्थिति ठीक ठाक नहीं तो उन्‍हें पराभव या कष्‍टकारी स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है । बिल्‍कुल ऐसा ही उन लोगों के लिये भी है जिनका वर्तमान समय गोचर के अनुसार ठीक नहीं है, यदि उनकी जन्‍म कुण्‍डली में ग्रहों की स्थिति ठीक ठाक है तो उनके उत्‍थान का वक्‍त आ गया है अन्‍यथा और भी अधिक बुरी स्थिति हो सकती है ।

क्रमश : अगले अंक में जारी ….

जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वीडियो वेन्स ग्वालियर में

जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वीडियो वेन्स ग्वालियर में

ग्वालियर 25 अप्रैल 08 । प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिये जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है । इस कड़ी में ग्वालियर जिले में भी वीडियो वेन्स के जरिये प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । यह वेन जिले में 60 दिन रूकेगी और विभिन्न कस्बों एवं ग्रामों में पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी । वीडियो वेन्स द्वारा 26 अप्रैल को महाराज बाड़ा, हजीरा, फूलबाग मैदान, मुरार एवं बारादरी चौराहे पर प्रचार-प्रसार किया गया । 27 अप्रैल को यह प्रचार वाहन विकासखंड मुरार के ग्राम हसनपुरा, पारसेन, बेरजा व दहेली ग्राम में कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी । 28 अप्रैल को ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित उपभोक्ता जागरण शिविर में वीडियो वेन्स गरीब परिवारों के सदस्यों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी ।

राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री यादव आज से ग्वालियर एवं चंबल संभाग के प्रवास पर

राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री यादव आज से ग्वालियर एवं चंबल संभाग के प्रवास पर

ग्वालियर 26 अप्रैल 08 । मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव 27, 28 एवं 29 अप्रैल को ग्वालियर एवं चंबल संभागों के प्रवास पर रहेंगे । इस दौरान आप आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे और कृषकों से भी भेंट करेंगे ।

       निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री यादव 27 अप्रैल को भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर अशोकनगर पहुंचकर प्रक्रिया केन्द्र का निरीक्षण कर कृषकों से भेंट करेंगे । आप ग्राम आमरोद चंदेरी में आयोजित भागवत कार्यक्रम में भी भाग लेंगे । श्री यादव 28 अप्रैल को ग्वालियर से मुरैना जायेंगे । जहां कृषकों से भेंटकर मुरैना में पिछड़ा वर्ग की आयोजित बैठक में भाग लेंगे और श्री अवधेशानन्द गिरिजी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे । आप रात्रि में ग्वालियर विश्राम पश्चात 29 अप्रैल को प्रात: 10 बजे ग्वालियर से दतिया के लिये रवाना होंगे । जहां आप कृषकों से भेंटकर टीकमगढ़ के लिये रवाना होंगे ।

गर्मी के मौसम में लू से बचाव हेतु सावधानियां बरतें चिकित्सा संस्थाओं में पर्याप्त औषधियां उपलब्ध रहें

गर्मी के मौसम में लू से बचाव हेतु सावधानियां बरतें चिकित्सा संस्थाओं में पर्याप्त औषधियां उपलब्ध रहें

ग्वालियर 26 अप्रैल 08 । गर्मी के मौसम में लू का प्रकोप एवं अत्याधिक गर्मी में लू (तापघात) की संभवना बढ़ जाती है । ऐसे में लू एवं तेज गर्मी से बचाव हेतु जनसमुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से अधिक से अधिक जानकारी दी जावे । यह भी सुनिश्चित किया जाये कि समस्त चिकित्सक एवं कर्मचारी उनके नियत मुख्यालय पर निवास करें तथा चिकित्सा संस्थायें नियत समय पर खुलें तथा इन संस्थाओं पर पर्याप्त मात्रा में औषधियों की उपलब्धता रहे ।  उक्त आशय के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. अर्चना शिंगवेकर ने जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी अधिकारियों को दिये हैं । उन्होंने भेजे गये अपने पत्र में कहा है कि गर्मी के मौसम में लू (तापघात) एवं अत्याधिक गर्मी होने के कारण इसके बचाव हेतु जनसमुदाय को समुचित स्वास्थ्य शिक्षा दी जावे ।

       उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में गर्दन के पिछले भाग, कान, व सिर को गमछे या तोलिये से ढककर ही धूप में निकलें तथा रंगीन चश्में व छतरी का प्रयोग करें । गर्मी के दिनों में धूप से बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले वस्त्रों का प्रयोग करें । बिना भोजन किये बाहर न निकलें , भोजन करने एवं पानी पीकर ही बाहर निकलें । गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पियें एवं पेय पदार्थों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें । जहां तक संभव हो ज्यादा समय तक धूप में खड़े होकर व्यायाम या मेहनत न करें । बहुत अधिक भीड़, घुटन भरे कमरों, रेल, बसों आदि की यात्रा भी गर्मी के मौसम में नहीं करें ।

       यदि कोई व्यक्ति लू(तापघात) से प्रभावित होता है तो उसे तुरंत छायादार जगह पर कपड़े ढीले कर लिटादें एवं हवा करें । रोगी को होश में आने की दशा में उसे ठंडा पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल,कच्चे आम का पना आदि दें । प्याज का रस अथवा जौ के आटे को भी ताप नियंत्रण हेतु शरीर पर मला जा सकता है ।

       रोगी के शरीर का ताप कम करने के लिये यदि संभव हो तो उसे ठंडे पानी से स्नान कराया जावे या उसके शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां रखकर पूरे शरीर को ढंक दें । इस प्रक्रिया को तब तक दोहरायें जब कि शरीर का ताप कम नहीं हो जाता है । मरीज ठीक न होने की स्थिति में उसे तत्काल निकट की चिकित्सा संस्था में रेफर किया जावे ।

संक्रामक रोगों की रोकथाम व सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिये प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

संक्रामक रोगों की रोकथाम व सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिये प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

ग्वालियर 26 अप्रैल 08 । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राकेश श्रीवास्तव ने जिले में संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं ।

       कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी कर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, उपहार गृहों, भोजनालयों, होटलों में बासी मिठाईयां व नमकीन वस्तुओं, सडे गले फलों व सब्जियों, मांस, मछली व अण्डों की बिक्री निशिध्द कर दी है । साथ ही मिठाईयां, नमकीन, फल-सब्जी, दूध, दही, उबली चाय, कॉफी, शरबत, मांस, मछली, अण्डे, कुल्फी, आइसक्रीम आदि खाद्य पदार्थ व वर्फ के लड्डू व चूसने वाले तरल पदार्थों को खुलें में रखकर विक्रय करने पर प्रतिबंध लगाया गया है । इन पदार्थों को जालीदार ढक्कनों से ढककर रखना होगा, ताकि वह मक्खी, मच्छर आदि से दूषित न हों ।

       प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर दूषित एवं अनुपयुक्त वस्तुओं के अधिग्रहण, उन्हें हटाने व नष्ट करने की कार्रवाई की जा सकेगी । जिला दण्डाधिकारी ने अधिसूचित क्षेत्र में उक्त प्रतिबंधात्मक आदेश लागू करने के लिये विभिन्न अधिकारियों को प्राधिकृत किया है । उन्होंने जिले के समस्त कार्यपालिक दण्डाधिकारियों, शासकीय चिकित्सक व सहायक चिकित्साधिकारी, शासकीय वैद्य व आयुर्वेदिक औषधालय, प्रधान आरक्षक व उससे ऊपर के आरक्षी पदाधिकारी, समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगरनिगम के स्वास्थ्य निरीक्षक व स्वास्थ्य अधिकारी को इस कार्य के लिये अधिकृत किया है ।

       उक्त पदाधिकारियों को अधिसूचित क्षेत्र में किन्ही भी नाला, नालियों, पानी के गड्डे, मलकुण्डों, संडासों अथवा किसी अन्य प्रकार की गंदगी को हटाने तथा क्षेत्र को कीटाणु मुक्त कर स्वच्छ रखने के आदेश दे सकेंगे ।

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना उपभोक्ता जागरण शिविर 28 अप्रैल को, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री खंडूरी मुख्य अतिथि होंगे

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना

उपभोक्ता जागरण शिविर 28 अप्रैल को, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री खंडूरी मुख्य अतिथि होंगे

ग्वालियर 26 अप्रैल 08 । आसमान छूती मंहगाई के इस दौर में गरीब तबके के परिवारों को बाजार भाव से अत्यन्त कम कीमत पर खाद्यान्न मुहैया कराने के लिये प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना शुरू की है । निर्धन तबके के लोगों को भरपेट भोजन मुहैया कराने के लिये शुरू की गई इस योजना की जानकारी जिले के गरीब परिवारों को देने के लिये ग्वालियर व्यापार मेला प्रागंण में 28 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे से विशाल उपभोक्ता जागरण शिविर आयोजित होगा । इस शिविर के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री भुवनचंद खंडूरी होंगे । समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विधायक एवं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे । इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री अनूप मिश्रा, नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, स्थानीय सांसद श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, विधायकगण सर्वश्री ध्यानेन्द्र सिंह, बृजेन्द्र तिवारी व कमलापत आर्य विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

       जिला कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव ने शिविर को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं । इस शिविर में जिले के ग्रामीण एवं शहरी अंचल से बड़ी संख्या में बी.पी.एल. परिवारों के सदस्य पहुंचेंगे। साथ ही गरीब तबके के पंचायत पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी शिविर में हिस्सा लेंगे ।

जल संरक्षण एवं संवर्धन के नवीन एवं जीर्णोध्दार तालाब निर्माण के कार्यों पर वाटरिंग एवं कम्पेक्शन का कार्य करायें

जल संरक्षण एवं संवर्धन के नवीन एवं जीर्णोध्दार तालाब निर्माण के कार्यों पर वाटरिंग एवं कम्पेक्शन का कार्य करायें

ग्वालियर 26 अप्रैल 08 । कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव ने जिले की सभी कार्य एजेन्सियों एवं तकनीकी अमले को निर्देश दिये हैं कि जिले में राहत कार्यों में जल संवर्धन एवं जल संरक्षण के नवीन एवं जीर्णोध्दार तालाब निर्माण के समस्त राहत कार्यों में तकनीकी स्वीकृति प्रांकलन अनुरूप वाटरिंग एवं रोलिंग (कम्पेक्शन) का कार्य स्थानीय उपलब्ध मशीनों के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित करें ।

       कलेक्टर ने इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेख किया है कि जल संवर्धन एवं जल संरक्षण के नवीन एवं जीर्णोध्दार तालाब निर्माण के राहत कार्यों में तकनीकी अनुरूप वाटरिंग एवं कम्प्रेक्शन का प्रथम दृष्टया अभाव प्रतीत हुआ है । अत: तालाब की पार निर्माण में यदि समय पर वाटरिंग एवं कम्पेक्शन नहीं किया गया तो वर्षा के समय में मिट्टी के बड़े कटाव होकर जल भराव होने पर संरचना के क्षतिग्रस्त होने की संभावनायें बनी रहती है ।

सोलेशियम योजना के तहत दो प्रकरणों में 37 हजार 500 रूपये की राशि स्वीकृत

सोलेशियम योजना के तहत दो प्रकरणों में 37 हजार 500 रूपये की राशि स्वीकृत

ग्वालियर 26 अप्रैल 08 । सोलेशियम योजना के तहत गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों के परीक्षण उपरांत 2 प्रकरणों में 37 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई ।

       कलेंक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोलेशियम योजना के तहत जिले में दो प्रकरणों में राशि स्वीकृत की गई है । उनमें लोहिया बाजार लश्कर निवासी श्री सचिन मिश्रा पुत्र श्री जयनारायण मिश्रा को 12 हजार 500 रूपये की राशि स्वीकृत की गई है । जबकि एक अन्य प्रकरण में अरू डबरा निवासी, श्री शंकर लाल पुत्र रतिराम को पुत्र की मृत्यु होने पर 25 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है ।

पशुरोगों की रोकथाम के लिये जिला स्तरीय कण्ट्रोल रूम सहित

पशुरोगों की रोकथाम के लिये जिला स्तरीय कण्ट्रोल रूम सहित

जिले में 5 कण्ट्रोल रूम स्थापित

ग्वालियर 26 अप्रैल 08 । सूखा राहत कार्यक्रम के तहत जिले में राहत कार्य एवं पेयजल प्रबंध के साथ-साथ पशु चिकित्सा सेवाओं के लिये भी विशेष प्रबंध किये गये हैं । इस कड़ी में जिले में जिला स्तरीय कण्ट्रोल रूम के साथ जिले के सभी चार विकासखंडों में पशु चिकित्सा संबंधी शिकायतें दर्ज करने एवं उनके त्वरित निराकरण के लिये कण्ट्रोल रूप बनाये गये हैं ।

       संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें ने बताया कि जिला स्तर पर चलित पशु चिकित्सा  इकाई में कण्ट्रोल रूम बनाया गया है । डॉ. रमेश उपाध्याय को इस केन्द्र का प्रभारी बनाया गया है । इस कण्ट्रोल रूम पर दूरभाष क्रमांक 2422046 व मोबाइल क्रमांक 93291-51488 पर पशुरोग संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं । इसी प्रकार विकासखंड मुरार के अंतर्गत पशु चिकित्सा केन्द्र थाटीपुर में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है । इस कण्ट्रोल के प्रभारी के रूप में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एस. शर्मा को प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है । इस कण्ट्रोल रूम पर मोबाइल क्र्रमांक 98931-85602 पर संपर्क किया जा सकता है । विकासखंड बरई के अंतर्गत पशु चिकित्सालय बरई में कण्ट्रोल रूम बनाया है । इस केन्द्र पर मोबाइल फोन क्रमांक 99773-46201 पर डॉ. ए.एस. यादव से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकेंगी । विकासखंड डबरा के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र डबरा में बने कण्ट्रोल रूम में मोबाइल फोन नंबर 94251-02183 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है । पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एन.बी. खान को इस कण्ट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है । विकासखंड भितरवार में पशु चिकित्सालय भितरवार में बने कण्ट्रोल रूम में मोबाइल फोन क्रमांक 99262-21771 पर संपर्क कर पशु रोग संबंधी समस्यायें दर्ज कराई जा सकती हैं । भितरवार में बने कण्ट्रोल रूम के प्रभारी के रूप में पशु चिकित्सक डॉ. आर.बी. शर्मा को नियुक्त किया गया है ।