April 29, 2008 at 5:03 pm (Articles & Papers)
भू अर्जन और मुआवजा वितरण हेतु समय सीमा निर्धारित
संभागायुक्त की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
मुरैना 28 अप्रैल 08/ संभागायुक्त श्री विश्वमोहन उपाध्याय की अध्यक्षता में गत दिवस सम्पन्न संभाग स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कूनो अभ्यारण्य से विस्थापित किये गये 24 राजस्व ग्रामों से संबंधित पात्र व्यक्तियों को भू-अर्जन और मुआवजा वितरण की कार्रवाई दो माह की समयावधि में पूर्ण कराने का निर्णय लिया गया । श्री उपाध्याय ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को मुआवजा वितरण की कार्रवाई कलेक्टर श्योपुर द्वारा भू- अर्जन अधिनियम 1894 के अंतर्गत की जा रही है । इस कार्य में वन विभाग समन्वय स्थापित कर सहयोग प्रदान करें और समयावधि में मुआवजा वितरण की कार्रवाई सुनिश्चित करायें । इस अवसर पर वन संरक्षक (वाइल्ड लाईफ) श्री मुरली कृष्णन, वन संरक्षक श्री आर.पी.सिन्हा, कलेक्टर मुरैना श्री आकाश त्रिपाठी , कलेक्टर श्योपुर श्री शोभित जैन तथा मुरैना, भिण्ड और श्योपुर जिले के पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपस्थित थे ।
बैठक में बताया गया कि अवैध उत्खनन की गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई जारी है । उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार चम्बल अभ्यारण्य के नजदीक पिपरई ग्राम में अवैध रेत उत्खनन नहीं होने देने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं । साथ ही उत्खनन कर्ताओं के विरूध्द उनके वाहन जप्त कर वन अपराध प्रकरण पंजीवध्द किये गये हैं । शनीचरा के आस-पास का क्षेत्र फर्शी पत्थरों के अवैध उत्खनन की दृष्टि से अत्याधिक संवदन शील है, अवैध उत्खनन रोकने के लिए नियमित पैट्रोलिंग के साथ ही खदानों के रास्तों को खुदाई कर बंद कराने के प्रयास किये गये हैं । माह मार्च में 11 वन अपराध प्रकरण दर्ज किये गये । शनीचरा क्षेत्र में पढ़ावली के आस-पास 100 स्थानों पर बोर कर ब्लास्ंटिग के जरिए खदानों को नष्ट कराया गया ।
राष्ट्रीय चम्बल अभ्यारण्य की सीमाओं के युक्तियुक्त करण के संबंध में वन्य प्राणी अधि नियम 1972 की धारा 24 के अन्तर्गत अधिकारों के व्यवस्थापन उपरांत आदेशजारीकरने की कार्रवाई की जायेगी । इनमें वन मंडलाधिकारी कलेक्टर्स का सहयोग करें । राजस्थान के रणथम्बोर टाईगर रिजर्व और मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनों वन्य प्राणी अभ्यारण्य के बीच बाघों के आवागमन हेतु कॉरीडोर की पहचान संबंधी विषय पर चर्चा के दौरान संभागायुक्त ने 24 ग्रामों की व्यवस्थापन कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए और तब तक कॉरीडोर की पहचान के कार्य को लंबित रखने को कहा ।
बैठक में बताया गया कि चम्बल नदी के राजघाट पर तैरती हुई जेटी की स्थापना कर दी गई हैं । यहां एक अस्थाई कैम्प ऑफिस भी निर्मित कराया जायेगा । संभागायुक्त ने अभ्यारण्य में बोट सफारी के साथ- साथ ऊटों की सवारी के उपयोग हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए । बैठक में राजस्व और वन भूमि सीमा विवाद के निराकरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई ।
Leave a Comment

April 29, 2008 at 5:02 pm (Articles & Papers)
मुरैना में भारत माता की आरती 30 अप्रेल को
मुरैना 28 अप्रैल 08/ राज्यशासन के निर्देशानुसार 1857 मुक्ति संग्राम के 150वर्ष समारोह पूर्वक मनाये जाने के लिए प्रदेश भर में क्रांति यात्रायें, नुक्कड नाटक तथा एक शाम शहीदों के नाम भारत माता की आरती आयोजित की जा रही है । मुरैना जिले में भारत माता की आरती काआयोजन 30 अप्रैल कोकिया गया है ।
संस्कृति विभाग की पहल पर 1857 की 150वीं जयंती पर क्रांति का संदेशजन- जन तक पहुचाने के लिए जन अभियान परिषद के समन्वय से एक शाम शहीदों के नाम भारत माता की आरती का आयोजन संस्थापक भारत मुक्ति संस्थान मुम्बई बाबा सत्यनारायण मौर्य द्वारा किया जा रहा है ।
इसी प्रकार पंचायत स्तर पर एक पंचायत से दूसरी पंचायत तक आगामी 10 मई से 9 जून तक की अवधि में क्रांति यात्राओं का आयोजन कियाजायेगा, जिसमें विकास खंड स्तर पर 1857 मुक्ति संग्राम पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किये जायेंगे ।

April 29, 2008 at 4:57 pm (Articles & Papers)
अन्नपूर्णा के सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिले भर के गरीबों को आमंत्रण
मुरैना 28 अप्रैल 08/ मंहगाई की मार से गरीबों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष पहल पर शुरू की गई ” मुख्यमंत्री अन्ननूर्णा योजना” का मुरैना के मेला ग्राउण्ड में 2 मई को अपरान्ह 4 बजे औपचारिक शुभारंभ किया जायेगा । इस योजना का शुभारंभ श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रूस्तम सिंह करेंगे ।
कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने बताया कि कि इस योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिले के समस्त बी.पी.एल. नीले राशन कार्ड धारी गरीब परिवारों को आमंत्रित किया गया है । इस अवसर पर लगभग आठ हजार गरीब परिवारों को 20-20 किलो गेहूं के पैकेट वितरित किये जायेंगे । इस योजना के अन्तर्गत नीले राशन कार्डधारी बी.पी.एल. परिवारों को प्रतिमाह 3 रूपये किलो की दर पर 20 किलो गेहूं मुहैया कराया जायेगा । इस सम्मेलन में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जायेगा और विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जायेंगी । सम्मेलन में आने वाले गरीबों को भोजन भी दिया जायेगा । कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । संबंधित अधिकारियों को दिए ।

April 29, 2008 at 4:56 pm (Articles & Papers)
जन शिकायतों का तत्परता से निराकरण हो – कलेक्टर
मुरैना 28 अप्रैल 2008// राज्य शासन के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत सभागार मुरैना में आयोजित दो दिवसीय जन शिकायत निवारण शिविर में कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रत्येक आवेदन पर समुचित कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए । उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का तत्परता से निपटारा किया जाय । प्रत्येक विभाग से संबंधित शिकायतों को दर्ज कर समय-सीमा में शिकायत का निराकरण किया जाय और की गई कार्रवाई से आवेदक को भी अवगत कराया जाय । इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभय वर्मा तथा समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के जन शिकायत निवारण विभाग के निर्देशानुसार जिले में हर दो माह में एक बार दो दिवसीय जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है । इसी क्रम में 28 और 29 अप्रैल को आयोजित इस शिविर में सभी विभागों के काउन्टर लगाकर जन शिकायतों को दर्ज किया गया । प्रत्येक शिकायत कर्ता को आश्वस्त किया गया कि उनके आवेदन पत्रों पर त्वरित गति से कार्रवाई की जायेगी ।
शिविर स्थल पर राजस्व, जिला पंचायत, नगरीय विकास, पंचायत एवं सामाजिक न्याय, महिला बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत, आदिम जाति कल्याण ,उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि जल संसाधन आदि समस्त विभागों के कार्यालय प्रमुख एवं कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौके पर ही उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों को पंजीबध्द कर त्वरित निराकरण की कार्रवाई में लिया । आज निराकरण से शेष रहे आवेदन पत्रों की 29 अप्रैल को विवेचना की जायेगी और आवेदकों को निराकरण की स्थिति से अवगत कराया जायेगा ।
Leave a Comment
April 29, 2008 at 1:05 pm (Articles & Papers)
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के संबंध में 30 अप्रैल को बैठक
ग्वालियर 28 अप्रैल 08 । ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के संबंध में 30 अप्रैल 08 को दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य संस्थान सिटी सेंटर ग्वालियर में बैठक का आयोजन किया गया है । बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव करेंगे ।
Leave a Comment
April 29, 2008 at 12:53 pm (Articles & Papers)
अन्नपूर्णा योजना शिविर : प्रदर्शनी बनी लोगों की पथ प्रदर्शक
ग्वालियर 28 अप्रैल 08 । मेला ग्राउण्ड पर मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना उपभोक्ता जागरण मेला में शासकीय विभागों की प्रदर्शनियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। हितग्राहियों ने बढ़-चढ़कर देखा, जनहितकारी योजनाओं की बारिकियां जानी और जानकारी भी ली । प्रदर्शनियों में उपस्थित भारी भीड़-भाड़ के बीच जिज्ञासु ग्राम इकोना (डबरा) के राकेश विश्वकर्मा जो जैविक खाद् उत्पान में रूचि रखता हैं, ने बताया कि जनसंपर्क विभाग में लेंडफिल साइट संयत्र के संबंध में जानकर मेरी जिज्ञासा पूरी हुई । इसी तरह ग्राम ककरधा (भितरवार) के दलवीर सिंह ने बताया कि मैं सब्जी, फलों का व्यवसाय करता हूं मुझे उद्यानिकी विभाग में 14 प्रकार के फलों एवं सब्जियों की उपयोगी जानकारी मिली है । डब्बू राम आदिवासी ग्राम घरसौंदी (भितरवार) गांव में नापतोल से परेशान है । उन्होंने नापतोल विभाग द्वारा दूध, कैरोसीन, खाद्यान्न के तौल में गडबड़ी के संबंध में जाना । अब वह इन अनुभवों का उपयोग गांव में जाकर बांटेगा, लोगों को सर्तक करेगा । कृषि विभाग की प्रदर्शनी में उपस्थित विश्वनाथ जाटव ग्राम लधवाया (भितरवार) की रूचि बॉयोगैस कम्पोस्ट पध्दति, केचुआ खाद, भूमि संरक्षण तथा बलराम तालाब योजना के संबंध में जानने की थी जो उसे प्रदर्शनी में मिली । ग्राम सुपावली (मुरार) के हरविलास ठाकुर जो अंतरजातीय विवाह में विश्वास करते हैं वह अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के संबंध में जानना चाहते थे । उन्होंने बताया कि इससे जातिवाद खत्म होगा तथा नव दम्पति को 10 से 50 हजार रूपये का पुरस्कार भी मिलेगा । योजना की जानकारी उन्हें आदिमजाति कल्याण विभाग की प्रदर्शनी से जानने को मिली । वहीं छात्र सुरेन्द्र शर्मा, पवन यादव, हरीशंकर जाटव ने सर्विस प्रोत्साहन योजना के तहत शासन द्वारा परीक्षा के बाद मिलने वाले लाभ के संबंध में जाना, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रोत्साहन योजना को देखा । स्वास्थ्य विभाग की प्रदर्शनी में उपस्थित ग्राम पंचायत हरसी की सरपंच श्रीमती कमला बाई बघेल ने स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा, जननी एक्सप्रेस, दीनदयाल अन्त्योदय उपचार योजना, राज्य बीमारी सहायता निधि योजना की जानकारी ली । उनका कहना थ कि गांव-गांव जाकर ग्रामवासियों को समझायेंगी ताकि वे स्वास्थ्य हित योजनाओं का लाभ लें सकें। वहीं महिला बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी को देखकर श्रीमती ममता जाटव की रूचि लाड़ली लक्ष्मी योजना में बढ़ी । उनका कहना था कि मैं अपनी दूसरी संतान को इसका लाभ दिलाना चाहती हूं । जिला पंचायत द्वारा वाटर शेड, रोजगार गारण्टी की जानकारी लेते हुये ग्राम सिंघारण भितरवार के रमेश जाटव का कहना था कि बेरोजगार हूं रोजगार गारण्टी में कैसे काम मिलेगा यह जानना चाहता हूं । मछलीपालन विभाग की प्रदर्शनी में भी लोगों की भीड़ थी।