नवम्बर 30, 2008 at 5:58 पूर्वाह्न (Articles & Papers)
उत्तम वाणी, सत्य वचन, धीर गंभीर मृदु वाक्य
मनुष्य को सदा उत्तम वाणी अर्थात श्रेष्ठ लहजे में बात करना चाहिये, और सत्य वचन बोलना चाहिये, संयमित बोलना, मितभाषी होना अर्थात कम बोलने वाला मनुष्य सदा सर्वत्र सम्मानित व सुपूज्य होता है । कारण यह कि प्रत्येक मनुष्य के पास सत्य का कोष (कोटा) सीमित ही होता है और शुरू में इस कोष (कोटा) के बने रहने तक वह सत्य बोलता ही है, किन्तु अधिक बोलने वाले मनुष्य सत्य का संचित कोष समाप्त हो जाने के बाद भी बोलते रहते हैं, तो कुछ न सूझने पर झूठ बोलना शुरू कर देते हैं, जिससे वे विसंगतियों और उपहास के पात्र होकर अपमानित व निन्दनीय हो अलोकप्रिय हो जाते हैं । अत: वहीं तक बोलना जारी रखो जहॉं तक सत्य का संचित कोष आपके पास है । धीर गंभीर और मृदु (मधुर ) वाक्य बोलना एक कला है जो संस्कारों से और अभ्यास से स्वत: आती है ।
पसंद करें लोड हो रहा है...
टिप्पणी करे
नवम्बर 30, 2008 at 5:26 पूर्वाह्न (Articles & Papers)
एक शस्त्र लायसेंस निलंबित
भिण्ड 29 नवम्बर 2008
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सुहेल अली द्वारा अपराधिक प्रवृति के एक व्यक्ति का शस्त्र लायसेंस निलंबित कर दिया है।
श्री अली से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री अभय सिंह की अनुशंसा पर रवि यादव पुत्र श्री गोपाल यादव निवासी आर्यनगर भिण्ड का शस्त्र लायसेंस निलंबित कर दिया है।
पसंद करें लोड हो रहा है...
टिप्पणी करे
नवम्बर 30, 2008 at 5:25 पूर्वाह्न (Articles & Papers)
मतगणना एजेन्ट हेतु आवेदन 3 दिसम्बर तक आमंत्रित
भिण्ड 29 नवम्बर 2008
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पॉच विधानसभा क्षेत्रों के लिये मतो की गणना 8 नवम्बर को भिण्ड में की जावेगी। मतगणना एजेन्टों नियुक्ति हेतु 3 दिसम्बर तक आवेदन डांक मतपत्र शाखा में जमा कराया जा सकता है।
पसंद करें लोड हो रहा है...
टिप्पणी करे
नवम्बर 30, 2008 at 5:22 पूर्वाह्न (Articles & Papers)
पुनर्मतदान हेतु 13 जोनल अधिकारी सैक्टर मजिस्ट्रेट व चिकित्सक नियुक्ति
भिण्ड 29 नवम्बर 2008
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुहेल अली द्वारा लहार व मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में 13 मतदान केन्द्रों पर पुर्न मतदान हेतु 13 जोनल अधिकारी तथा चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि लहार विधानसभा क्षेत्र 25-बसंतपुरा नम्बर एक व दो में प्रदीप चक्रवती परियोजना अधिकारी व डा वीरेन्द्र कुमार शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी, 38-ढिमोले की मढैया में श्री केएस पालव सहायक यंत्री व डा रामजीलाल शर्मा चिकित्सक अधिकारी, 42-देवजू का पुरा में श्री जीआर घोटे कार्यपालन यंत्री व डा अवधेश सिंह भदौरिया चिकित्सा अधिकारी, 53-जैतपुरा गुढा में श्री जीआर घोटे कार्यपालन यंत्री व डा बृजेन्द्र सिंह खण्ड चिकित्साक अधिकारी, 57-ररी आरसी जाटव अनुविभागीय अधिकारी व डा रमेश बाबू गुप्ता आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, 107- लहार नम्बर 9,13,14 व 15 में श्री त्रिवेद्रम कुमार गर्ग सहायक यंत्री व डा जितेन्द्र श्रीवास्तव मेडीकल आफीसर,143-जैतपुरा असवार में श्री सतेन्द्र सिंह भदौरिया सहायक यंत्री व डा गिरीशदत्त चतुर्वेदी एमओपी, 158 करियावली श्री बीपी मुदगल सहायक यंत्री व डा राजेश कुमार पाराशर आर्योवेदिक चिक्तिसा अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र मेहगांव में 82-मानपुरा डा व्हीएन शिवहरे व्हीईओ व डा लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता आवेर्दिक चिकित्सा अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
इसीप्रकार 30 नवम्बर को होने वाले पुर्न मतदान के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन हेतु 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ती भी की गई है। लहार विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 25-बसंतपुरा नम्बर एक और दो के लिये श्री अनिल कुमार तिवारी तहसीलदार, 38 ढिमोली की मढैया श्री अशोक सैन अतिरिक्त तहसीलदार, 82 देवजू का पुरा नवनीन बसीम नायब तहसीलदार, 53 जैतपुरा गुढा श्री एसके गर्ग तहसीलदार, 57 ररी श्री अरविन्द बाजपेयी नायब तहसीलदार, 107 लहार श्री देवनारायण त्रिवेदी नायब तहसीलदार,लहार शहर के मतदान केन्द्र क्रमांक 111,112,113 के लिये श्री जेपी जाटव तहसीलदार, 143 जेतपुरा असवार श्री अनूप तिवारी नायब तहसीलदार, 158 करियावली श्री मिलिन्द ढोके अतिरिक्त तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है इसीप्रकार मेहगांव विधानसभा क्षेत्र 82 मानपुरा के लिये श्री संतोष तिवारी तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट का दायित्व सौपा गया है।
पसंद करें लोड हो रहा है...
टिप्पणी करे
नवम्बर 30, 2008 at 5:22 पूर्वाह्न (Articles & Papers)
लहार क्षेत्र में शराब की बिक्री प्रतिबंधित
भिण्ड 29 नवम्बर 2008
कलेक्टर एंव जिला दण्डाधिकारी श्री सुहेल अली द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2008 के निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये लहार विधानसभा क्षेत्र में पुर्न मतदान को दृष्टिगत रखते हुये 30 नवम्बर 2008 शाम पॉच बजे तक देशी व विदेशी मदिरा के विक्रय को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
पसंद करें लोड हो रहा है...
टिप्पणी करे
नवम्बर 30, 2008 at 5:20 पूर्वाह्न (Articles & Papers)
लहार और मेहगांव विधानसभा के 13 केन्द्रों पर आज पुर्नमतदान सुरक्षा के व्यापक इतजाम सशस्त्र बल तैनात
भिण्ड 29 नवम्बर 2008
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुहेल अली ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की दो विधानसभा क्षैत्र लहार व मेहगांव में 13 मतदान केन्द्रों पर पुर्नमतदान 30 नवम्बर 2008 को प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जावेगा। मतदान के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु मतदान कर्मियों सहित बडी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही इन केन्द्रों पर 13 जोनल अधिकारी 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 3 स्पेशल मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये है। मतदान केन्द्रों पर तैनात किये गये केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों को उपद्रवी तत्वों को गोली मारने के निर्देश भी दे दिये गये है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुहेल अली ने बताया कि 27 नवम्बर को सम्पन्न हुये आम चुनाव में लहार विधानसभा क्षैत्र के 12 तथा मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र पर गंभीर गडबडियों की शिकायत प्राप्त होने पर निर्वाचन आयोग से इन स्थानों पर पुर्न मतदान कराये जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर सहमति व्यक्त करते हुये आयोग द्वारा लहार विधानसभा क्षेत्र में बसंतपुरा (एक) 25, बसंतपुरा (दो) 26, डिमोल की मढैया 38, देवजूकापुरा 42, लहार 107, लहार 111, लहार 112, लहार 113, जैतपुरा 143, करियावली 158 और मतदान केन्द्र क्रमांक 53 और 97 तथा मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र मानपुरा 82 पर पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिये गये है।
इन केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हेतु जिला निर्वाचन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है। साथ ही मतदाताओं को पुर्न मतदान की सूचना गांव में ढोंडी पिटवाकर तथा शहरी क्षेत्रों को लाउड स्पीकर से प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर राजपत्रित श्रेणी के अधिकारी को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक माईक्रो आर्ब्जवर की नियुक्ति की गई है। इन केन्द्रों की वीडियों ग्राफी भी कराई जावेगी। मतदान दलों व मतदाताओं की सुरक्षा हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर केन्द्रीय सुरक्षा बल के शसस्त्र जवान तैनात किये गये है। इसके साथ ही सभी 10 सैक्टर मजिस्ट्रेट व 13 जोनल अधिकारियों के साथ चार एक का सशस्त्र सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है। विशेष रूप से नियुक्त स्पेशल मजिस्ट्रेट व मोवाईल टीमों को दो दस का सशस्त्र बल दिया गया है। जो किसी भी प्रकार की असामाजिक घटना से निपटने के लिये तैयार रहेगें। इसके अतिरिक्त कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक अपनी सशस्त्र बल के साथ मतदान केन्द्रों पर सतत निगरानी रखेगें।
श्री अली ने बताया कि इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन की खराबी की शिकायतों से निपटने के लिये प्रत्येक जोनल अधिकारी के साथ अतिरिक्त मतदान दल व इलेक्ट्रोनिक वोंटिंग मशीन व वोटिंग मशीन के इन्जीनियर मुहैया कराई गए है जो किसी भी प्रकार की गडबडी की संभावना होने पर तुरंत नई मशीन प्रदान करेगें। तकनीकित दिक्कत होने पर उसका तुरंत त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे।
पसंद करें लोड हो रहा है...
टिप्पणी करे
नवम्बर 29, 2008 at 6:48 पूर्वाह्न (Articles & Papers)
भिण्ड जिले में 5 लाख 41 हजार 634 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया सर्वाधिक लहार में 62.08 प्रतिशत तथा सबसे कम भिण्ड में 53.32 प्रतिशत मतदान
भिण्ड 28 नवम्बर 2008
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की 5 विधानसभाओं में 58.05 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया है। जिसमें 61.77 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं द्वारा व 53.50 प्रतिशत महिलाओं द्वारा मताधिकार का उपयोग किया गया है। जिले में कुल 9 लाख 33 हजार 416 मतदाताओं में से 5 लाख 41 हजार 834 मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुहेल अली से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षैत्र मतदान का प्रतिशत निम्नानुसार रहा है।
विधानसभा क्षैत्र वार मतदान का प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र का नाम व पता
|
कुल मतदाता
|
कुल मतदाता
|
कुल मतदाता
|
पुरूष
|
महिला
|
योग
|
पुरूष
|
महिला
|
योग
|
पुरूष
|
महिला
|
योग
|
9-अटेर
|
94988
|
78153
|
173141
|
59605
|
42368
|
101973
|
62.75
|
54.21
|
58.90
|
10-भिण्ड
|
104917
|
85708
|
190625
|
57854
|
43795
|
101649
|
55.14
|
51.10
|
53.32
|
11-लहार
|
106018
|
88517
|
194535
|
68826
|
51935
|
120761
|
64.92
|
58.67
|
62.08
|
12-मेहगांव
|
115372
|
94373
|
209745
|
75328
|
50817
|
126145
|
65.29
|
53.85
|
60.14
|
13-गोहद (अजा)
|
91596
|
73774
|
165370
|
55225
|
36081
|
91306
|
60.29
|
48.91
|
55.21
|
टोटल:-
|
512891
|
420525
|
933416
|
316838
|
224996
|
541834
|
61.77
|
53.50
|
58.05
|
पसंद करें लोड हो रहा है...
टिप्पणी करे
नवम्बर 24, 2008 at 2:50 अपराह्न (Articles & Papers, खाना खजाना, ग्वालियर समाचार, घर/गृहस्थी/परिवार, चम्बल, जबलपुर समाचार, बच्चों का कोना, भिण्ड, मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश समाचार, महिलाओं के लिये, मुरैना, मुरैना समाचार, राष्ट्रीय/अन्तर्र, रोजगार/कैरियर, लेख/आलेख/फीचर्स, लेख/आलेख/फीचर्स, व्यंग्य, समाचार, हास्य, Blogroll, CHAMBAL, HINDI, MADHYA PRADESH, MORENA, NEWS, PATRIKA, Uncategorized)
भिण्ड चार सीटों पर परिदृश्य साफ, एक पर उलझन अभी तक जारी, प्रचार के दूसरा दौर समाप्त होने तक कई समीकरण बदले
भिण्ड 24 नवम्बर 08, विधानसभा प्रचार का दूसरा दौरान समाप्त होने तक जिले की पॉंच: विधानसभा सीटों पर जो समीकरण व परिदृश्य उभर कर सामने आये हैं उसमें अब केवल दो सीट भिण्ड और मेहगांव विधान सभा पर ही सीधा त्रिकोणीय संघर्ष शेष जान पड़ रहा है बकाया सीटों पर सीधा मुकाबला साफ साफ सुनिश्चित है हालांकि अटेर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष तो नहीं होगा लेकिन वोट काट विकट संभव है ।
पॉंच विधानसभाओं में रिपोर्ट लिखे जाने तक लगभग सारे निर्दलीय परिदृश्य से बाहर हो गये हैं
आज की स्थिति में कहॉं कैसा होगा संघर्ष (संभावित परिदृश्य)
भिण्ड विधान सभा – सीधा त्रिकोणीय संघर्ष (तीनों ही प्रत्याशीयों की वोट बैंक में विकट सेंध संभव )
|
रामलखन सिंह – भाजपा
|
राकेश सिंह –कांग्रेस
|
नरेन्द्र सिंह कुशवाह –समाजवादी पार्टी
|
संभावना- यह सीट कांग्रेस के खाते में जायेगी
|
अटेर विधान सभा – सीधा संघर्ष (दोनों प्रत्याशी की वोट बैंक में भारी काट होगी)
|
अरविन्द सिंह भदौरिया- भाजपा
|
सत्यदेव कटारे- कांग्रेस
|
संभावना- सपा बसपा यहॉं काफी वोट काटेंगें यह सीट कांग्रेस के खाते में जायेगी
|
वोट काट करेंगें सपा, बसपा और छोटी पार्टीयां तथा निर्दलीय
|
गोहद विधान सभा (आरक्षित) भारी वोट काट होगी
|
माखन सिंह – कांग्रेस
|
लाल सिंह आर्य – भाजपा
|
संभावना – कांग्रेस के खाते में यह सीट जायेगी
|
लहार विधान सभा (दोनों प्रत्याशी के भारी वोट कटेंगें)
|
मुन्नी त्रिपाठी – भाजपा
|
डॉ गोविन्द सिंह – कांग्रेस
|
संभावना – यह सीट कांग्रेस के खाते में जायेगी
|
मेहगांव विधान सभा सीट त्रिकोणीय मुकाबला (भाजपा के भारी वोट कटेंगें)
|
दशरथ सिंह – बहुजन समाज पार्टी
|
राकेश सिंह – भाजपा
|
हरी सिंह – कांग्रेस
|
संभावना – यह सीट कांग्रेस के खाते में जायेगी
|
टीप- उपरोक्त परिदृश्य केवल अनुमान एवं प्रत्याशीयों द्वारा किये गये प्रचार प्रसार की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है
|
|
|
|
|
|
भिण्ड विधान सभा सीट पर दो तरह की वोटिंग है जिसमें आधी वोटिंग शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की है और आधी ग्रामीण मतदाताओं की । किसी प्रत्याशी के वोट शहरी क्षेत्र में अधिक हैं तो किसी के ग्रामीण क्षेत्र में अधिक हैं, गुण्डागर्दी और भयवश अधिकांश (सामान्य) आम मतदाताओं द्वारा पूर्णत: मौन साधा रखा गया है । और कोई भी कुछ भी भाव व्यक्त करने को तैयार नहीं है । भिण्ड विधानसभा सीट पर डॉ; रामलखन सिंह और चोधरी राकेश सिंह बहुत पुराने पारम्परिक प्रतिद्वन्दी हैं जिसमें रामलखन सिंह जीतते आये हैं, किन्तु अबकी बार क्या होगा यह वक्त बतायेगा व्यक्त संभावनायें द्वितीय चुनाव प्रचार के दौर की समाप्ति काल तक की हैं ।
चुनाव प्रचार का तीसरा चरण 25 तारीख को सायं 5 बजे समाप्त हो जायेगा और फिर चौथे चरण तक आते परिदृश्य में कई फेरबदल होते रहेंगें उपरोक्त अनुमानित परिदृश्य दूसरे चरण के चुनाव प्रचार की समाप्ति तक का है ।
पसंद करें लोड हो रहा है...
टिप्पणी करे
नवम्बर 24, 2008 at 2:19 अपराह्न (Articles & Papers)

नवम्बर 24, 2008 at 7:26 पूर्वाह्न (Articles & Papers, खाना खजाना, ग्वालियर समाचार, घर/गृहस्थी/परिवार, चम्बल, जबलपुर समाचार, बच्चों का कोना, भिण्ड, मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश समाचार, महिलाओं के लिये, मुरैना, मुरैना समाचार, राष्ट्रीय/अन्तर्र, रोजगार/कैरियर, लेख/आलेख/फीचर्स, लेख/आलेख/फीचर्स, व्यंग्य, समाचार, हास्य, Blogroll, CHAMBAL, HINDI, MADHYA PRADESH, MORENA, NEWS, PATRIKA, Uncategorized)
मुरैना चार सीटों पर परिदृश्य साफ, दो पर उलझन अभी तक जारी, प्रचार के दूसरा दौर समाप्त होने तक कई समीकरण बदले
मुरैना 24 नवम्बर 08, विधानसभा प्रचार का दूसरा दौरान समाप्त होने तक जिले की छ: विधानसभा सीटों पर जो समीकरण व परिदृश्य उभर कर सामने आये हैं उसमें अब केवल एक सीट मुरैना विधान सभा पर ही सीधा त्रिकोणीय संघर्ष शेष जान पड़ रहा है बकाया सीटों पर सीधा मुकाबला साफ साफ सुनिश्चित है हालांकि जौरा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष तो नहीं होगा लेकिन वोट काट विकट संभव है ।
छ: विधानसभाओं में रिपोर्ट लिखे जाने तक लगभग सारे निर्दलीय परिदृश्य से बाहर हो गये हैं और लगभग शत प्रतिशत अपना प्रचार बन्द करके घर बैठ चुके हैं, अब इसकी वजह कुछ भी रही हो ।
आज की स्थिति में कहॉं कैसा होगा संघर्ष (संभावित परिदृश्य)
मुरैना विधान सभा – सीधा त्रिकोणीय संघर्ष (तीनों ही प्रत्याशीयों की वोट बैंक में सेंध संभव )
|
रूस्तम सिंह – भाजपा
|
सोवरन सिंह मावई –कांग्रेस
|
परशुराम मुद्गल – बहुजन समाज पार्टी
|
दिमनी विधान सभा – सीधा संघर्ष (दोनों प्रत्याशी की वोट बैंक में भारी काट होगी)
|
रवीन्द्र सिंह तोमर- बहुजन समाज पार्टी
|
जितेन्द्र सिंह तोमर सपा
|
संभावना- बसपा के खाते में यह सीट जायेगी
|
वोट काट करेंगें कांग्रेस, भाजपा और छोटी पार्टीयां तथा निर्दलीय
|
अम्बाह विधान सभा (आरक्षित)
|
सुरेश जाटव – कांग्रेस
|
कमलेश जाटव – भाजपा
|
संभावना – कांग्रेस के खाते में यह सीट जायेगी
|
सबलगढ़ विधान सभा (दोनों प्रत्याशी के भारी वोट कटेंगें)
|
चन्द्र प्रकाश शर्मा – बहुजन समाज पार्टी
|
सुरेश चौधरी – कांग्रेस
|
संभावना – यह सीट कांग्रेस के खाते में जायेगी
|
जौरा विधान सभा सीट (कांग्रेस के भारी वोट कटेंगें)
|
वृन्दावन सिंह – कांग्रेस
|
मनीराम धाकड़ – बहुजन समाज पार्टी
|
संभावना – यह सीट बसपा के खाते में जायेगी
|
सुमावली विधान सभा सीट (दोनों प्रत्याशी के भारी वोट कटेंगें)
|
ऐदल सिंह कंसाना – कांग्रेस
|
गजराज सिंह सिकरवार – भाजपा
|
संभावना – यह सीट कांग्रेस के खाते में जायेगी
|
टीप- उपरोक्त परिदृश्य केवल अनुमान एवं प्रत्याशीयों के प्रचार प्रसार की स्थिति पर आधारित है
|
मुरैना विधान सभा सीट पर दो तरह की वोटिंग है जिसमें आधी वोटिंग शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की है और आधी ग्रामीण मतदाताओं की । किसी प्रत्याशी के वोट शहरी क्षेत्र में अधिक हैं तो किसी के ग्रामीण क्षेत्र में अधिक हैं, गुण्डागर्दी और भयवश अधिकांश (सामान्य) आम मतदाताओं द्वारा पूर्णत: मौन साधा रखा गया है । और कोई भी कुछ भी भाव व्यक्त करने को तैयार नहीं है ।
चुनाव प्रचार का तीसरा चरण 25 तारीख को सायं 5 बजे समाप्त हो जायेगा और फिर चौथे चरण तक आते परिदृश्य में कई फेरबदल होते रहेंगें उपरोक्त अनुमानित परिदृश्य दूसरे चरण के चुनाव प्रचार की समाप्ति तक का है ।
पसंद करें लोड हो रहा है...
टिप्पणी करे
« Older entries